Assam film industry, where popular actress Nandini Kashyap has been arrested by the police.

Summary: हिट एंड रन केस में गिरफ्तार नंदिनी कश्यप कौन हैं? हाल ही में हुई थी फिल्म सुपरहिट

चर्चित अभिनेत्री नंदिनी कश्यप, जो हाल ही में अपनी सुपरहिट फिल्म को लेकर सुर्खियों में थीं, अब एक हिट एंड रन केस में गिरफ्तारी के चलते विवादों में हैं।

Who is Nandini Kashyap: फिल्मी दुनिया में कब क्या हो जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। यहां कोई सितारा जितनी तेजी से ऊपर जाता है, उतनी ही तेजी से एक छोटी सी गलती की वजह से नीचे भी आ सकता है। ऐसा ही कुछ असम फिल्म इंडस्ट्री में देखने को मिल रहा है, जहां की मशहूर एक्ट्रेस नंदिनी कश्यप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर उनकी गिरफ्तारी की वजह क्या है? तो आपको बता दें कि नंदिनी कश्यप को एक हिट एंड रन मामले में गिरफ्तार किया गया है। आइए जानते हैं कि नंदिनी कश्यप कौन हैं और ये पूरा मामला क्या है।

यह दर्दनाक सड़क हादसा गुवाहाटी के दक्खिनगांव इलाके में शुक्रवार तड़के सुबह हुआ। बताया जा रहा है कि नंदिनी कश्यप एक कार चला रही थीं, जो तेज रफ्तार में थी। उन्होंने एक दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी, जिसमें समीउल हक नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इस दुर्घटना का CCTV वीडियो सामने आया, जिससे यह पता चला कि कार नंदिनी चला रही थीं और उनकी स्पीड बहुत ज्यादा थी। सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि टक्कर के बाद भी नंदिनी गाड़ी रोक कर नहीं उतरीं, बल्कि मौके से भाग निकलीं। वहां मौजूद चश्मदीदों और मृतक के दोस्तों ने उनका पीछा भी किया, लेकिन वे बच निकलीं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए नंदिनी कश्यप को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है, जिसमें लापरवाही से मौत और घटनास्थल से फरार होने जैसे आरोप शामिल हैं।

नंदिनी कश्यप असम की जानी-मानी फिल्म अभिनेत्री हैं। उन्होंने हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म रुद्र में लीड रोल निभाया था, जिसे दर्शकों से काफी सराहना मिली। वह सिर्फ एक एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि मॉडल, डांसर और एंकर भी हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और उनके इंस्टाग्राम पर 52,800 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

नंदिनी का जन्म और पालन-पोषण गुवाहाटी में हुआ। वह असली नाम ‘निकिता’ से भी जानी जाती हैं। उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई गुवाहाटी के अमीनगांव स्थित फैकल्टी हायर सेकेंडरी स्कूल से की और फिर मेघालय की साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी से 2021 में ग्रेजुएशन पूरा किया।उनका फिल्मी करियर 2018 में म्यूजिक वीडियो से शुरू हुआ था। लेकिन 2022 में उन्होंने फिल्म ‘जनकनंदिनी’ से लीड एक्ट्रेस के रूप में डेब्यू किया। खास बात यह है कि यह फिल्म उनकी मां कुंजलता गोगोई ने प्रोड्यूस की थी।

यह पहला मौका नहीं है जब नंदिनी ट्रैफिक नियमों को लेकर चर्चा में आई हों। गुवाहाटी ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, नंदिनी की कार पर पहले भी कई बार तेज रफ्तार और नियम तोड़ने के कारण चालान कट चुका है। अलग-अलग जिलों में भी उनके खिलाफ ऐसे मामले दर्ज हैं। पुलिस उपायुक्त जयंत सारथी बोरा ने इस बात की पुष्टि की है।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...