Nita Ambani Money Issue
Nita Ambani Money Issue

Nita Ambani Money Issue: नीता अंबानी रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और अध्यक्ष हैं। हाल ही में, वे विश्व प्रसिद्ध विश्वविद्यालय हार्वर्ड में उपस्थित हुईं। अपने भाषण के दौरान, उन्होंने अपनी माँ पूर्णिमा दलाल का एक इमोशनल किस्सा शेयर किया, जो हार्वर्ड इंडिया कॉन्फ्रेंस के बारे में था।

Nita Ambani

नीता अंबानी ने हाल ही में बोस्टन में आयोजित एक सम्मेलन में भाषण दिया। अपने भाषण के दौरान उन्होंने एक बेहद निजी बात शेयर की। उन्होंने बताया कि कैसे उनकी 90 वर्षीय मां को इस बात पर बेहद गर्व था कि उन्हें इस प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में बोलने का मौका मिला। क्योंकि एक समय था जब नीता की माँ चाहती थी कि वो इस हावर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करें लेकिन उस समय नीता की माँ के पास पैसे नहीं थे कि वो उन्हें उस बड़ी यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करा सके। नीता की मां ने ये बात उनकी दोनों बहुओं श्लोका मेहता और राधिका मर्चेंट को बताई। और अब संजोग था कि नीता को उसी विश्वविद्यालय में बोलने के लिए आमंत्रित किया गया था। नीता ने अपनी बात का समापन हार्वर्ड समिति को धन्यवाद देते हुए किया, जिन्होंने उन्हें आमंत्रित करके उनकी माँ को खुश किया।

Reliance Industries Limited shared the video on its X handle.
Reliance Industries Limited shared the video on its X handle.

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर नीता अंबानी का भाषण शेयर किया। उन्होंने नीता के भाषण की 50 सेकंड की क्लिप को अपने पोस्ट पर पोस्ट किया और इसे एक खूबसूरत कैप्शन के साथ शेयर किया। उन्होंने अपने कैप्शन का शीर्षक ‘मदर्स प्राइड’ रखा और बताया कि कैसे नीता अंबानी ने अपनी मां पूर्णिमा दलाल का दिल को छू लेने वाला संदेश शेयर किया है। 

Nita Ambani
Nita Ambani Interview

सम्मेलन के दूसरे सेशन में, नीता अंबानी को रैपिड-फायर में भाग लेने के लिए कहा गया। सत्र के दौरान, नीता से पूछा गया कि वह अपने पति मुकेश अंबानी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में से किसे चुनेंगी। उनके जवाब ने उपस्थित लोगों को प्रभावित किया और दर्शकों ने तालियाँ बजाईं। जिसमें उन्होंने कहा कि PM Modi देश के लिए अच्छे है, और मेरे पति हमारे घर के लिए।

नीता अंबानी ने हार्वर्ड इंडिया कॉन्फ्रेंस में मुख्य भाषण दिया। यह कार्यक्रम 15 फरवरी, 2025 और 16 फरवरी, 2025 को आयोजित किया गया। यह छात्रों के नेतृत्व वाली पहल है, जो भारतीय व्यापार, नीति और संस्कृति पर ध्यान केंद्रित करती है, साथ ही भारत के एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के रूप में उभरने पर भी प्रकाश डालती है।