कब और कैसे शुरू हुई रकुलप्रीत और जैकी भगनानी की लव स्‍टोरी: Rakul Preet-Jackky Love Story
Rakul Preet-Jackky Love Story

Rakul Preet-Jackky Love Story: सेलिब्रिटी कपल रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। उनकी शादी की लोकेशन से लेकर शादी की सेरेमनी और दुल्‍हा, दुल्‍हन के आउटफिट के बारे में फैंस जानने के लिए उत्‍सुक हैं। दोनों कई सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इन दोनों की मुलाकात से लेकर शादी तक का सफर काफी रोचक रहा है। पड़ोस में रहने के बाद भी एक दूसरे से अनजान रकुल और जैकी की प्रेम कहानी कैसे शुरू हुई, आइए आपको बताते हैं।

Also read : डॉन 3 में कियारा आडवाणी की रणवीर संग बनेगी जोड़ी, निभाएंगी लीड एक्ट्रेस का किरदार: Don 3 Female Cast

लॉकडाउन वो दौर था जब लोग एक दूसरे के क्‍लोज आए। परिवार के लोग जो बिजी रहते थे वे घर पर लोगों के साथ लम्‍बे अर्से बाद समय बिता वापस से क्‍लोज हुए। ऐसे में रकुल और जैकी जो एक ही बिल्डिंग में रहकर भी एक दूसरे से बात नहीं करते थे। लॉकडाउन के दौरन एक कॉमन फ्रैंड के साथ मिले। रकुल ने अपने एक साक्षात्‍कार में कहा कि उनके फ्रैंड ने दोनों को मिलाया। फिर दोनों में दोस्‍ती हो गई। रकुल ने बताया कि वे जल्‍द ही जैकी के साथ कम्‍फर्टेबल फील करने लगीं।

रकुल और जैकी लॉकडाउन से एक-दूसरे के साथ समय बिता रहे थे। दोनों के बीच अच्‍छी दोस्‍ती होने के बाद रकुल और जैकी के बीच बॉन्‍ड और भी स्‍ट्रांग हो गया। साल 2021 में दोनों ने अपने रिश्‍ते को आफ‍िशियल किया। रकुल ने जैकी के जन्‍मदिन पर उन्‍हें सोशल मीडिया पर रोमांटिक पोस्‍ट के साथ विश किया था।  आज दोनों की शादी गोवा में हो रही है। सूत्रों के मुताबिक दोनों की लव स्‍टोरी गोवा में ही शुरू हुई थी। पहले दोनों की शादी पहले किसी और लोकेशन पर होने वाली थी। लेकिन दोनों ने कुछ समय पहले ही वेन्‍यू बदलकर गोवा में कर दिया।

जैकी भगनानी और रकुल प्रीत की शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। जैकी अपनी दुल्‍हनिया को शादी पर ऐसा तोहफा देना चाहते हैं जो भावनाओं से जुड़ा हुआ हो और रकुल पूरी जिंदगी जिसे याद रख सकें। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जैकी रकुल को एक लव सॉन्‍ग शादी पर गिफ्ट करने वाले हैं। ये सॉन्‍ग दोनों की लव स्‍टोरी की कहानी बताएगा। मयूर पुरी ने इस गाने को लिखा है और इसका टाइटल है ‘बिन तेरे’।

निशा सिंह एक पत्रकार और लेखक हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर जिलेमें हुआ। दिल्‍ली और जयपुर में सीएनबीसी, टाइस ऑफ इंडिया और दैनिक भास्‍कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्‍थानों के साथ काम करने के साथ-साथ लिखने के शौक को हमेशा जिंदा...