Wedding Scene in Bollywood: शादी का दिन हर इंसान के लिए सबसे ख़ास दिन होता है। शादी के दिन से हर व्यक्ति की ज़िन्दगी बिलकुल बदल जाती है। अपनी शादी के दिन हर दूल्हा और दुल्हन चाहते हैं कि वे सबसे खूबसूरत दिखें। इस मौके पर होने वाली हर रस्म ज़रूरी होती है। जिसे दूल्हा-दुल्हन सारी ज़िन्दगी याद रखते हैं। इन रस्मों में परिवार का हर व्यक्ति शामिल होता है। ऐसी कई फिल्में हैं जिनमें शादी की रस्मों को बहुत खूबसूरती से दिखाया गया है। चूँकि शादी का सीजन है और ऐसे में इन फिल्मों को देखकर आप भी अपने घर की शादी की तैयारियों में लग जाएंगे। आइये जानते हैं इन फिल्मों के बारे में।
1) विवाह

शुरुआत करते हैं फिल्म विवाह से, फिल्म के नाम से ही आप जान जाएंगे कि ये फिल्म शादी पर है। विवाह को एक बेहतरीन फिल्म मन जाता है जिसमें एक शादी से सम्बंधित सभी चीज़ें दिखाई हैं। ब्याह कर लड़की का घर से चले जाना इस फिल्म में बखूबी दिखाया है। शादी से पहले होने वाली बेचैनी और छोटी बहन को अपनी दीदी की शादी के लिए जो उत्सुकता होती है इसे बहुत अच्छे से दिखाती है ये फिल्म। फिल्म में हर मौके पर गाने भी बहुत प्यारे हैं। जो आँखें नम कर देते हैं।
2) ये जवानी है दीवानी

फिल्म ये जवानी है दीवानी चार दोस्तों की कहानी है जो कि अपने जीवन में अलग अलग चीज़ों को महत्व देते हैं। यहाँ एक दोस्त की शादी में सब बहुत सालों बाद मिलते हैं और खूब मस्ती करते हैं। फिल्म में शादी के फंक्शन में ठुमके लगाना और लड़के वालों के डांस स्टेप कॉपी करना जैसी छोटी छोटी मस्ती मज़ाक आपका मन मोह लेंगे और आप भी इस वेडिंग सीजन में डांस तैयार किये बिना नहीं मानेंगे।
3) टू स्टेट्स

फ़िल्म ‘टू स्टेट्स’ में एक खूबसूरत शादी को दिखाया है। ये शादी कुछ ख़ास शादी है जिसमें दो अलग अलग राज्यों के लोगों की शादी को दिखाया गया है। दो अलग अलग राज्यों के लोगों को अपनी शादी में कितनी उलझने आती हैं इसे बखूबी दिखाया गया है। अंत में ये शादी होती है। फ़िल्म में शादी के गाने आपको शादी के सीजन जैसा फील करवाएंगे।
4) हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया

फ़िल्म ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ बहुत ही प्यारी फ़िल्म है जिसमें आपको एकदम शादी वाली वाइब आती है। फ़िल्म में वेडिंग सॉन्ग्स हैं जो आपको नाचने पर मजबूर कर देते हैं। हर दुल्हन चाहती है कि अपनी शादी में खूबसूरत लहंगा पहने और इसी चाहत को फिल्म में दिखाया गया है।
5) तनु वेड्स मनु

फ़िल्म ‘तनु वेड्स मनु’ में भी शादी के सेलिब्रेशन को बड़े मजेदार अंदाज़ में दिखाया है। फ़िल्म के गाने भी बहुत पसंद किये गए थे। फिल्म बेहद मजेदार है जो आपको हंसाती है। इसमें शादी से जुड़ी तैयारियां भी दिखाई गयी हैं जो आपको शादी के लिए उत्सुक करता है।
