WEDDING LOOKS

Wedding Look: शादी वो खास मौका होता है जिस दिन के लिए हर लड़की न जाने कितने सपने बुनती है। दुल्‍‍हन के रूप में संजने और अपने इस लुक को यादगार बनाने के लिए ड्रेस से लेकर एसेसरीज सब ऐसा चुनना चाहती हैं जिससे उनकी खूबसूरती में चार चांद लग जाएं। जिसके लिए ज्‍यादातर लड़कियां भारी भरकम डिजाइनर लहंगे पहनना पसंद करती हैं। लेकिन पिछले कुछ समय में इस ट्रेंड में बदलाव देखने को मिला है। कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने भी अपने इस खास दिन के लिए लहंगे की जगह साडी को चुन कर नया ट्रेंड लाने की कोशिश की। तो  अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो शादी में हैवी लहंगे की बजाय कुछ और ट्राई करना चाहती हैं। तो आप भी इन सेलिब्रिटीज की तरह साड़ी को अपने इस खास दिन के लिए चुनकर अपने लुक को परफैक्‍ट बना सकती हैं।  

1) दीपिका पादुकोण

deepika

दीपिका पादुकोण ने अपनी शादी में ऑरेंज कांजीवरम साड़ी पहनी थी। कांजीवरम की ये साडी जरी के धागों से बनी हुई थी और साडी पर गंदाबेरूंडा मोटिव्‍स का काम था। उन्‍होंने इस साडी के साथ टैम्‍पल ज्‍वैलरी पहनी थी। इसके साथ एक चोकर भी गले में पहना था। तो आप भी अपनी शादी में बनारसी या सिल्‍क की किसी भी वैराइटी को चुन अपने ब्राइडल लुक को दूसरों से अलग लुक दे सकती हैं।

2) पत्रलेखा

patralekha

आप अगर अपनी शादी की ड्रेस को कुछ यादगार बनाना चाहती हैं। तो पत्रलेखा के लुक से प्रेरणा ले सकती हैं। पत्रलेखा ने अपनी शादी में लाल रंग की साडी पहनी थी। उनकी इस साडी में गोल्‍डन कढाई के बॉर्डर के साथ पूरी साडी पर ट्यूल कढाई वाली बूटियां थीं। उनकी ब्राइडल ड्रेस की सबसे खास बात थी उनका दुपट्टा। उनके दुपट्टे पर बंगाली भाषा में एक कविता लिखी थी। जो उन्‍होंने राजकुमार रॉव के लिए प्‍यार का मैसेज लिखवाया था। तो अगर आप भी अपने इस दिन का प्‍यार के मैसेज के साथ खास बनाना चाहती हैं तो ऐसा कुछ ट्राई कर सकती हैं।

3) दिया मिर्जा

dia mirza

दिया मिर्जा की सादगी और खूबसूरती के हम सभी कायल हैं। उन्‍होंने अपनी शादी के लिए भी अपनी खूबसूरती को सादगी के साथ दुल्‍हन का लुक देना तय किया। उन्‍होंने शादी में लाल रंग की बनारसी साडी का चुनाव किया। वे अपनी शादी में बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं। बनारसी साडी का फैशन कभी भी नहीं जाता है। तो अगर आप भी भारी भरकम लहंगे की जगह शादी में दूसरा ऑप्‍शन चाहती हैं तो बनारसी साडी एक परफैक्‍ट चॉइस हो सकती है।

4) यामी गौतम

यामी गौतम ने न सिर्फ अपनी शादी में साडी पहनने का चुनाव किया बल्कि उन्‍होंने अपनी मां की साडी को शादी का जोडा बनाया। तो अगर आप भी अपनी मां या किसी खास इंसान की किसी ड्रेस को काफी पसंद करती हों या आपके लिए वो खास हो। तो भला अपने यादगार दिन को स्‍पेशल बनाने के लिए इससे अच्‍छी और कोई ड्रेस कहां हो सकती है। यामी ने अपनी शादी में लाल रंग की सिल्‍क की साडी पहनी थी।

5) मौनी रॉय

बेहद ग्‍लैमर और खूबसूरत मौनी रॉय ने भी अपनी शादी में साडी का चुनाव कर इस खास मौके को सादगी के साथ सेलिब्रेट किया। उन्‍होंने अपनी शादी में सफेद रंग की लाल बॉर्डर वाली साडी पहनी थी। साउथ इंडियन शादी में उन्‍होंने टैम्‍प्‍ल ज्‍वैलरी, माथा पट्टी और कमरबंध के साथ अपने ब्राइडल लुक को परफैक्‍ट बनाया। उनका ये लुक साउथ इंडियन ब्राइड के लिए इंसपिरेशन बन सकता है।

निशा सिंह एक पत्रकार और लेखक हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर जिलेमें हुआ। दिल्‍ली और जयपुर में सीएनबीसी, टाइस ऑफ इंडिया और दैनिक भास्‍कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्‍थानों के साथ काम करने के साथ-साथ लिखने के शौक को हमेशा जिंदा...