Panchayat 4 Trailer: ओटीटी की सबसे चर्चित और पॉपलुर सीरीज पंचायत जल्द ही अपने चौंथे पार्ट के साथ लौट रही है। पिछले काफी समय से लोग ‘पंचायत सीरीज 4‘ का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब इसको लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। अब मेकर्स ने पंचायत 4 का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ट्रेलर के साथ मेकर्स ने इस सीरीज की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है। एक बार फिर से इस वेब सीरीज के कलाकार अपने दर्शकों को अपनी तरफ खींचने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। करीब 2 मिनट 38 सेकंड के इस ट्रेलर का जादू दर्शकों पर चलता अभी से दिख रहा है।
मेकर्स ने शेयर किया सीरीज का ट्रेलर
दरअसल, सबसे पसंदीदा वेब सीरीज पंचायत है, जिसके तीन सीजन सुपरहिट रहे हैं। अब पंचायत का सीजन 4 आने वाला है, जिसका ऐलान सीरीज के 5 साल पूरे होने पर मेकर्स ने किया था। अब पंचायत की सीजन 4 के ट्रेलर और नई रिलीज डेट को लेकर मेकर्स ने अमेजन प्राइम वीडियो शेयर कर जानकारी दी है।
कॉमेडी वेब सीरीज पंचायत के हर सीजन को फैंस से बहुत प्यार मिला है और अब इसके चौथे सीजन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच अब मेकर्स ने पंचायत सीजन 4 को लेकर बड़ा अपडेट शेयर किया है, जिसे जानने के बाद फैंस खुशी से झूम उठेंगे। पंचायत 4 में इस इस बार फुलेरा गांव में चुनावी माहौल चरम पर है। चुनाव मैदन में मंजू देवी और क्रांति देवी की जबरदस्त दक्कर देखने को मिलने वाली है, जो चुनाव जीतने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। हालांकि इन सबके बीच रिंकी और सचिव जी की लव स्टोरी भी आगे बढ़ रही है। अब ट्रेलर ने फैंस की सीरीज को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है।
धमाल मचाने के लिए तैयार है पंचायत 4
‘पंचायत 4’ के ट्रेलर की शुरुआत में दिखाया गया है कि कैसे फुलेरा गांव इस बार चुनावी घमासान का मैदान बनने वाला है, जहां आमने-सामने हैं मंजू देवी और क्रांति देवी। रैली के गीत, बड़े-बड़े वादे और ज़बरदस्त प्रचार के साथ पूरा गांव जैसे किसी मेले में बदल गया है। दोनों टीमें एक-दूसरे को पछाड़ने की होड़ में जुटी हैं और इसी चक्कर में शुरू होता है असली खेल जैसे एक-दूसरे के ऊपर तंज कसना, छुपे इशारों में सवाल उठाना और चुपचाप चालें चलना। गांव की गलियों में गूंजते देसी गानों और जोश से भरे नारों के बीच ये ट्रेलर वादा करता है एक फुल ऑन देसी झगड़ा, जिसमें होगा मज़ा, ड्रामा और वो सारा तड़का जो फुलेरा की राजनीति को दिलचस्प बनाता दिख रहा। अब
इस दिन रिलीज होगी सीरीज
बता दें कि पंचायत 4 के ट्रेलर के साथ ही मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट भी अनाउंस कर दिया है। ये सीरीज आप 24 जून से प्राइम वीडियो पर देख सकेंगे। चंदन कुमार द्वारा बनाए गए इस सीरीज का निर्देशिन दीपक कुमार मिश्रा करने वाले हैं. इस सीरीज में जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय, संविका सहित कई कलाकारों ने अहम रोल में दिखने वाले हैं।
