Nitanshi Goel Fitness Secret: कान्स फिल्म फेस्टिवल में ‘लापता लेडीज’ फेम एक्ट्रेस नितांशी गोयल ने अपने स्टनिंग लुक से सभी का दिल जीत लिया है। कान्स फेस्टिवल में उन्होंने जो आउटफिट्स कैरी किए हैं, उनमें उनकी टोंड बॉडी साफ नजर आ रही है। इसके बाद से फैंस उनके फिटनेस सीक्रेट्स जानने के लिए काफी उत्सुक हैं। अगर आप भी नितांशी के फैन हैं, तो आज हम आपको बताएंगे कि वह फिट रहने के लिए दिनभर में क्या खाती हैं और कौन-कौन से एक्सरसाइज करती हैं। तो आइए जानते हैं नितांशी गोयल के फिटनेस रूटीन के बारे में।
सुबह की शुरुआत

नितांशी दिन की शुरुआत बहुत ही हेल्दी तरीके से करती हैं। वह सुबह उठते ही एक गिलास गर्म पानी पीती हैं जिसमें या तो शहद होता है या फिर वह भीगे हुए बादाम खाती हैं। यह उनकी आदत न केवल शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करती है बल्कि पाचन को भी दुरुस्त रखती है। यह उनकी एनर्जी का पहला स्रोत होता है।
नाश्ता
नाश्ता नितांशी के लिए दिन का सबसे ज़रूरी भोजन होता है। उन्हें ट्रेडिशनल इंडियन फूड ही बहुत पसंद हैं। वह अक्सर दलिया, इडली और डोसा जैसे हल्के और पौष्टिक खाने को अपनी सुबह की शुरुआत में शामिल करती हैं। उत्तर भारतीय होने के नाते उन्हें दही के साथ पराठा, ताजे फल या स्मूदी पीना भी बहुत भाता है।
मॉर्निंग स्नैक
करीब 11 बजे के आसपास नितांशी हल्का-फुल्का कुछ खाने की आदत में हैं। वह अक्सर मुट्ठी भर नट्स, मखाने या कोई ताजा फल खाती हैं। इससे उन्हें दिन भर काम करने के लिए एनर्जी मिलती है और दोपहर तक भूख भी नियंत्रित रहती है। ये छोटे-छोटे स्नैक्स पोषण से भरपूर होते हैं।
दोपहर का खाना

नितांशी को घर का बना सिंपल और पौष्टिक खाना बहुत पसंद है। दोपहर के खाने में वह दाल, सब्ज़ी, रोटी और चावल खाना पसंद करती हैं। साथ में अचार उनकी थाली की स्वाद बढ़ाने वाली चीज़ होती है। उनकी पसंदीदा सब्ज़ियों में आलू और भिंडी शामिल हैं, इसलिए वह रोज़ की सब्ज़ियों में इन्हें शामिल करने की कोशिश करती हैं। खाने के बाद वह दही या छाछ ज़रूर लेती हैं, जिससे डाइजेशन अच्छा रहता है।
रात का खाना
नितांशी रात के खाने को हल्का रखने पर ज़ोर देती हैं। उनका डिनर अक्सर दाल, सब्ज़ी या चपाती के साथ सूप का कटोरा होता है। वह रात में तले हुए, मसालेदार या हैवी फूड्स से बचती हैं ताकि नींद अच्छी आए और डाइजेशन में कोई परेशानी न हो।
फिटनेस रूटीन

खानपान के अलावा नितांशी अपने फिटनेस के लिए एक्सरसाइज पर भी बहुत ज्यादा ध्यान देती है। वह योग, डांस और वर्कआउट का मिश्रण करती हैं ताकि शरीर को एक्टिव रखा जा सके। वर्कआउट से पहले वह केला या मुट्ठी भर नट्स खाती हैं और बाद में नारियल पानी या प्रोटीन स्मूदी लेती हैं। यह उन्हें ताजगी और ऊर्जा देने में मदद करता है।
हेल्दी खानपान की आदतें
अपने के इंटरव्यू में नितांशी ने बताया था कि वह फिट रहने के लिए कोशिश करती है कि जंक फूड बिल्कुल ना खाएं। इसके अलावा वह अपने डाइट में प्रोटीन युक्त चीज शामिल करती है और अगर कभी मन करता है तो कुछ चटपटा या मीठा खा लेती है क्योंकि उन्हें मीठे चीज बहुत पसंद है। उन्हें घर की बनी मिठाइयां अधिक पसंद हैं। लेकिन फिर रहने के लिए वो ये सब कम ही खाती है।
