आजकल सोशल मीडिया पर अजब-गजब तरह के वीडियो बहुत ही तेजी के साथ वायरल हो जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो पाकिस्तान से सामने आया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। इस वायरल वीडियो में एक आम बेचने वाला अनोखे अंदाज के साथ आम बेचता नजर आ रहा है। क्लिप में, एक आम विक्रेता शकीरा के फेमस सॉन्ग को अपने ही खास वर्जन में गाता दिखा।
वायरल हो रहे इस वीडियो को हमजा चौधरी नाम के एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। क्लिप में एक शख्स को आम बेचते हुए देखा जा सकता है। फल बेचने वाले को शकीरा का वाका वाका (दिस टाइम फॉर अफ्रीका) गाते हुए सुना जा सकता है
। दुकानदार अपना सामान बेचने और लोगों को आकर्षित करने के लिए इस अलग अंदाज में नजर आ रहा है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, “सिर्फ एटॉक के पास ही इस तरह का टैलेंट है।”
इस क्लिप को 4 मिलियन से अधिक बार देखा गया और इसके बाद सोशल मीडिया यूजर की अजब-गजब रिएक्शन्स की झड़ी लग गई। एक यूजर ने लिखा, “पाकिस्तानी शकीरा।” एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, “मल्टीवर्स में शकीरा।” आपको ये वीडियो कैसा लगा।
