नीले रंग की रोशनी से जगमगाती है गुफा
इस नज़ारे को देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।
Waitomo Caves Mystery: गुफा का नाम सुनकर आपकी कल्पना में क्या ऐसी जगमगाती गुफा की तस्वीर आती है? नहीं! लेकिन यह वास्तव में एक ऐसी गुफा है जिसे देखकर लगता है मानो तारों से जगमगाता आसमान इतना करीब आ गया है। न्यूज़ीलैंड के वेटोमो ग्लोवॉर्म गुफा का नज़ारा कुछ ऐसा ही है। वास्तव में यह जगमगाती रोशनी एक जीव की होती है जो कि ऐसे प्रतीत होते हैं कि तारों से भरा आसमान हो। एराक्नोकैंपा ल्युमिनोसा नाम के ग्लोवॉर्म यहां पाएं जाते हैं जो कि एक ऐसी रसायनिक प्रक्रिया करते हैं जिससे रोशनी पैदा होती है।
मजेदार बात तो यह है कि ये जब ज्यादा भूखे होते हैं तो ज्यादा रोशनी पैदा करते हैं। ये जीव अपने शिकार को आकर्षित करने के लिए ऐसा करते हैं। वे जीवों को फंसाने के लिए रेशम जैसा जाल भी बुनते हैं।
इस नज़ारे को देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।