Vertical Currency Notes
Vertical Currency Notes

Vertical Currency: समय-समय पर करंसी नोटों का चलन बदलता रहा है। कुछ समय पहले तक जहां प्लास्टिक करंसी सुर्खियां बटोर रही थी। वहीं अब वर्टिकल करंसी नोट प्रचलन में हैं। बरमूडा, अर्जेटीना, कजाकिस्तान और केप वर्डे उन देशों में शुमार है, जहां इन दिनों वर्टिकल करंसी नोट सर्कुलेशन में हैं। इसके अलावा कुछ और देश भी जल्द इस दौड़ में शामिल होने जा रहे हैं। ऐसा माना जाता है कि वर्टिकल नोट्स को पकड़ना और गिनना ज्यादा आसान होता है।

गौरतलब है कि कनाडा में इंटरनेशनल बैंक सोसायटी की ओर से सन् 2018 के अंत में 10 डालर का एक करंसी नोट जारी किया गया था, जिसकी न केवल तारीफ हुई बल्कि उसे बेस्ट नोट ऑफ ईयर का अवार्ड देकर सम्मानित भी किया गया था। अकसर नोटों पर तस्वीरें प्रकाशित करने को लेकर भी विवाद चलता रहा है। इसी कड़ी में इग्लैंड और कनाडा जैसे देशों में करंसी पर प्रकाशित नोटों को लेकर विवाद भी हो चुके हैं। बहुत से देश तटस्थ रास्ता चुनते हैं। जैसे यूरो पर प्रसिद्ध स्थलों के चित्र प्रकाशित किए जाते हैं। वहीं कुछ देश पौधे और पक्षियों के चित्रों को प्रकाशित कर देते हैं। अगर रूपये की बात करें, तो साल 2013 में 5 रूपये के सिक्के पर देवी का चित्र प्रकाशित करने को लेकर मामला दिल्ली हाईकोर्ट तक पहुंच गया था।

Leave a comment