किसी महल से कम नहीं वरुण-नताशा का घर,देखें इनसाइड तस्वीरें: Varun Dhawan House Inside
Varun Dhawan House Inside

Varun Dhawan House Inside: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर वरुण धवन बेहद आलीशान जीवन जीना पसंद करते हैं। वह आए दिन सुर्खियों में रहते हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी वह काफी ज्यादा एक्टर रहते हैं। हालांकि उनकी वाइफ नताशा सोशल मीडिया और लाइमलाइट से दूर रहती हैं। लेकिन उसके बावजूद भी दोनों की जोड़ी बॉलीवुड के टॉप कपल्स में गिनी जाती है। दोनों की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते हैं। अक्सर नताशा और वरुण को साथ में स्पॉट भी किया जाता है। आज हम आपको इस कपल के आलीशान घर के बारे में कुछ जानकारियां बताने जा रहे हैं साथ ही घर की तस्वीरें भी दिखाने जा रहे हैं तो चलिए देखते हैं बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन के घर की खूबसूरत तस्वीरें।

Varun Dhawan House:आलीशान घर में रहते हैं वरुण धवन

एक्टर वरुण धवन मुंबई के जुहू इलाके में रहते हैं। वह आए दिन अपने आलीशान घर की इनसाइड तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। वरुण धवन का आलीशान घर मार्बल वर्क के साथ तैयार किया गया है। उनके घर का एंट्रेंस काफी ज्यादा खूबसूरत है। उनका घर काफी ज्यादा स्पेशियस और बड़ा है। घर की कीमत भी करोड़ों रुपए में है। चलिए देखते हैं घर की इनसाइड तस्वीरें –

घर में किया गया है वुडन फ्रेमिंग वर्क

वरुण धवन के घर के कई हिस्सों में वुडन फ्रेमिंग और वर्क किया गया है जो देखने में काफी ज्यादा खूबसूरत लगता है। एक्टर का घर काफी ज्यादा सिंपल और क्लासी है। उनके घर की हर एक चीज पर फैंस की नजरें टिक जाती है। वरुण धवन ने अपने घर को सजाने के लिए कई सारी चीजों का इस्तेमाल किया है। उन्होंने घर के कई हिस्सों में छोटी-छोटी फोटो फ्रेम्स भी लगा रखी है जो बेहद खूबसूरत लुक दे रही है।

क्लासिक है वरुण धवन के घर का ड्रेसिंग रूम

वरुण धवन के घर के ड्रेसिंग रूम की बात करें तो उसे काफी ज्यादा क्लासिक लुक दिया गया है। उनके ड्रेसिंग रूम में फैंसी लाइट्स, कलरफुल सोफा सेट और लाइट कलर का कॉन्बिनेशन देखने को मिलता है जो बेहद खूबसूरत लगता है। वरुण धवन के घर का डाइनिंग स्पेश भी काफी ज्यादा बढ़ा है। डायनिंग स्पेस पर जो फर्नीचर लगाया गया है वह बेहद सुन्दर लगता है। आप भी आपके घर को ऐसे इन इंटीरियर से सजा सकते हैं।

घर में है काफी ज्यादा हरियाली

तमाम सेलेब्स की तरह वरुण धवन के घर में भी काफी सारे पेड़ पौधे लगे हुए हैं जो उनके घर को खूबसूरत लुक देते हैं। उनके घर में शुद्ध हवा भी आती है। खास बात यह है कि वरुण धवन के घर से बाहर का नजारा बेहद खूबसूरत लगता है। इतना ही नहीं एक्टर के घर में एक प्राइवेट जिम एरिया भी है। जहां की तस्वीरें भी एक्टर आए दिन शेयर करते रहते हैं।