Girls Birthday Celebration Video
Girls Birthday Celebration Video

नहीं देखा होगा ऐसा बर्थडे सेलिब्रेशन, लड़कियों ने जीता लोगों का दिल

इंसान के लिए सबसे बड़ा दिन उसका जन्मदिन ही होता है। साल का ये एक दिन, जब आप पर सबका ध्यान केन्द्रित होता है। शायद ही कोई होगा, जिसे अपना जन्मदिन मनाना अच्छा न लगता हो। परिवारवालों के साथ मस्ती, दोस्तों के साथ पार्टी करना। किसी खास के साथ अच्छा वक़्त बिताना सबको पसंद होता है। हर कोई अपने इस खास दिन को धूम-धाम से सेलिब्रेट करता है। कई लोग अपने दोस्तों का बर्थडे सेलिब्रेट उन्हें सरप्राइज देते हैं।

Girls Birthday Celebration Video: इंसान के लिए सबसे बड़ा दिन उसका जन्मदिन ही होता है। साल का ये एक दिन, जब आप पर सबका ध्यान केन्द्रित होता है। शायद ही कोई होगा, जिसे अपना जन्मदिन मनाना अच्छा न लगता हो। परिवारवालों के साथ मस्ती, दोस्तों के साथ पार्टी करना। किसी खास के साथ अच्छा वक़्त बिताना सबको पसंद होता है। हर कोई अपने इस खास दिन को धूम-धाम से सेलिब्रेट करता है। कई लोग अपने दोस्तों का बर्थडे सेलिब्रेट उन्हें सरप्राइज देते हैं। दोस्त का बर्थडे हो और यार-दोस्त पार्टी ना मांगे ऐसा तो हो ही नहीं सकता।

लड़के अपने दोस्त को तबतक नहीं छोड़ते हैं, जब तक वह दोस्तों को अपने बर्थडे की पार्टी नहीं दे देता है। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक काफी वायरल हो रहा हैं। कुछ लड़कियों ने अपनी बेस्टी का बर्थडे इस तरह मनाया है, जो इन सभी के लिए जिंदगीभर के लिए एक यादगार लम्हा बन गया है। स्कूल में कुछ छात्राओं को अपनी बेस्टी का सरप्राइजिंग बर्थडे मनाते देखा जा रहा है। इस वायरल वीडियो पर लड़के और लड़कियां दोनों ही शानदार कमेंट्स पोस्ट कर रहे हैं।

दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लड़कियां क्लासरूम में दरवाजा बंद करके खड़ी हैं और अपनी बर्थडे गर्ल का इंतजार कर रही हैं। जैसे ही बर्थडे गर्ल क्लासरूम में आती हैं। उसकी सहेलियां उसे हैप्पी बर्थडे बोल विश करने लग जाती हैं। वहीं, इन छात्राओं ने अपनी बेस्टी को कपड़े से बने ताज और हैप्पी बर्थडे बैंड पहनाया। इसके बाद बोर्ड पर बने केक से सेलिब्रेशन शूरू किया है। सबसे पहले जलती मोमबत्ती की लो को मिटाया और तालियां बजाईं।

इसके बाद बर्थडे गर्ल ने बोर्ड पर बने केक को काटा और अपनी सहेलियों को खिलाया। फिर जश्न में तेजी आई और सभी सहेलियों ने अपनी बर्थडे गर्ल के चेहरे पर बोर्ड पर बने केक को मिटाया और उसके चेहरे पर लगाया। यह पूरी तरह से लो बजट बर्थडे सेलिब्रेशन था। जो इन सभी के लिए एक यादगार लम्हा बन चुका है। सोशल मीडिया पर वैसे तो कई वीडियो वायरल होते हैं लेकिन इस एक वीडियो ने लोगों का खूब दिल जीत लिया है।

Girls Birthday Celebration Video
Girls won the hearts of the people

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो पर लोग कमेंट्स पोस्ट कर रहे हैं इस पर एक लड़की यूजर ने लिखा है, ‘वाओ, बहुत खूबसूरत, हैप्पी बर्थडे डियर’. दूसरी यूजर लिखती है, ‘इस बर्थडे सेलिब्रेशन को मैं कभी नहीं भूल पाऊंगी’ तीसरी यूजर लिखती है, ‘यह तुम्हारी लाइफ का सबसे बेस्ट बर्थडे सेलिब्रेशन है, इससे अच्छा कुछ और नहीं हो सकता है’. वहीं, कुछ यूजर्स ने इस बर्थडे सेलिब्रेशन पर चुटकियां भी ली है। एक यूजर ने लिखा है, ‘लो बजट बर्थडे सेलिब्रेशन’. दूसरा यूजर लिखता है, लड़कियों तुमने अपनी बेस्टी को इतने सस्ते में कैसे छोड़ दिया’. वहीं, इस वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट बॉक्स में रेड हार्ट इमोजी भी शेयर किए हैं। वायरल हो रहे लड़कियों के इस वीडियो लोग काफी प्यार दिखा रहे हैं।

मेरा नाम नमिता दीक्षित है। मैं एक पत्रकार हूँ और मुझे कंटेंट राइटिंग में 3 साल का अनुभव है। मुझे एंकरिंग का भी कुछ अनुभव है। वैसे तो मैं हर विषय पर कंटेंट लिख सकती हूँ लेकिन मुझे बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल के बारे में लिखना ज़्यादा पसंद...