Trupti Mishra: टेलीविजन इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकारा तृप्ति मिश्रा ने हमेशा ही दर्शकों के दिलों पर राज किया है। मुंबई की रहने वाली एक्ट्रेस झांसी की रानी, शादी मुबारक जैसे शो में नजर आ चुकी है और फिलहाल उन्हें ‘पलकों की छांव में’ देखा जा रहा है। झांसी की रानी में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर तृप्ति ने अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था। इस शो में निभाए गए उनके मंजरी के किरदार को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। साल 2016 से एक्ट्रेस इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और उन्हें डांस वीडियोज बनाना बहुत पसंद है। नटखट स्वभाव की इस अदाकारा को जानवरों से बहुत प्यार है। हम आपको तृप्ति के कुछ ब्यूटी सीक्रेट्स के बारे में बताते हैं जिनके जरिए वो खुद को खूबसूरत रखती हैं।
तृप्ति मिश्रा का नाइट केयर रूटीन
दिनभर की थकावट और मेकअप के बाद जब तृप्ति अपने घर पहुंचती हैं तो स्किनकेयर रूटीन का खास ख्याल रखती हैं। आज हम आपको उनके कुछ खास टिप्स बताते हैं जिनकी मदद से आप भी अपनी स्किन को हमेशा खूबसूरत बना कर रख सकती हैं।
- घर पहुंचने के बाद रात को सोने से पहले तृप्ति अपने फेस पर लगा हुआ मेकअप सबसे पहले हटाती हैं।
- इसके बाद वह अपने चेहरे को वॉश करती हैं और उस पर बर्फ से मसाज करती हैं।
- इसके बाद वह अपने टॉप फाइव प्रोडक्ट में से एक कलरबार स्लीपिंग मास्क को अपने चेहरे पर लगाती हैं। आप जो प्रोडक्ट उपयोग करते हैं उसे चेहरे पर लगा लें।
- इसके बाद वह अपनी अंडर आई पर सीरम का इस्तेमाल करती हैं। आप खुद को सूट होने वाले किसी भी सीरम का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- इसके बाद तृप्ति अपने होठों और आई लैशेज पर घी का इस्तेमाल करती हैं। इसके उनके होंठ मुलायम बने रहते हैं। आई लेशेज के लिए भी घी फायदेमंद है।
- फेस मास्क और सीरम का इस्तेमाल करने के साथ वह कभी-कभी अपने पूरे चेहरे पर घी का इस्तेमाल करती हैं।
- एक और बहुत जरूरी चीज है जो स्किन केयर रूटीन में तृप्ति की मदद करती है। वह फेस मास्क, सीरम और घी का इस्तेमाल तो अपनी अच्छी त्वचा के लिए करती ही हैं। लेकिन रात को सोने से पहले दूध पीना नहीं भूलती। इससे जरूरी प्रोटींस उनकी बॉडी को मिलते हैं, जो त्वचा की देखभाल में मदद करते हैं।