Travel Based Web Series
Travel Based Web Series

घूमने के हैं शौकीन तो देख डालिए ये धांसू वेब सीरीज: Travel Based Web Series

ओटीटी और यूट्यूब पर जहां हर तरह की वेब सीरीज उपलब्ध हैं, वहीं ट्रैवलिंग पर आधारित सीरीज भी दर्शकों को खूब पसंद आती हैं।

Travel Based Web Series: ओटीटी और यूट्यूब पर जहां हर तरह की वेब सीरीज उपलब्ध हैं, वहीं ट्रैवलिंग पर आधारित सीरीज भी दर्शकों को खूब पसंद आती हैं। यदि आपको यात्रा करने और नई जगहों की खोज करने का शौक है, तो ट्रैवलिंग पर आधारित सीरीज आपके लिए एक बेहतरीन एंटरटेनमेंट हो सकती है। ये सीरीज न केवल आपको अलग-अलग देशों, शहरों और उनके कल्चर से रूबरू कराती हैं, बल्कि हर सफर में एक नई रोमांचक कहानी भी लेकर आती हैं। ट्रैवलिंग की दुनिया में खो जाने के लिए कई धमाकेदार वेब सीरीज मौजूद हैं, जिन्हें आप अपनी पसंद के हिसाब से देख सकते हैं। चलिए जानते हैं इन सीरीज के नाम।

YouTube video

अगर आप खुद को पुराने रिश्तों और उलझनों से आज़ाद करना चाहते हैं, तो बैकपैकर्स सीरीज जरूर देखनी चाहिए। अलीशा चोपड़ा, अम्बरीष वर्मा, और शिरीन सेवानी की शानदार एक्टिंग के साथ, यह शो यह बताता है कि कैसे एक ब्रेक और यात्रा आपके जीवन को नई दिशा दे सकती है। आप इसे प्राइम वीडियो और यूट्यूब दोनों पर देख सकते हैं।

YouTube video

टीवीएफ ट्रिपलिंग एक मजेदार और हल्की-फुल्की वेब सीरीज़ है, जहां तीन दोस्त- सुमित व्यास, मानवी गगरू, और अमोल पराशर अपनी जिंदगी के झमेलों को सुलझाने के लिए निकलते हैं रोड ट्रिप पर। दोस्ती और प्यार की शानदार कहानी के साथ, यह शो टीवीएफ की रियलिस्टिक स्टाइल और दिलचस्प डॉयलॉग्स के लिए मशहूर है। इस सीरीज़ के अब तक 3 सीज़न आ चुके हैं। पहला सीज़न प्राइम वीडियो, दूसरा सोनी लिव और तीसरा जी5 पर उपलब्ध है।

YouTube video

द ट्रिप चार दोस्तों की कहानी है, जो अपनी बैचलरेट पार्टी के लिए थाईलैंड जाती हैं। इस शो में लीजा हेडन, श्वेता त्रिपाठी, मल्लिका दुआ, और जसप्रीत जस्सी ने अभिनय किया है। दोस्तों की बीच गहरी दोस्ती और जीवन की उलझनों को हल करने के साथ-साथ, यह शो यात्रा, मस्ती और रिश्तों के बदलते पहलुओं पर बेस्ड है। यह शो दर्शाता है कि कैसे यात्रा करने से दोस्तों के बीच के रिश्ते और जीवन जीने के तरीकों में बदलाव आता है। इसे यूट्यूब पर देखा जा सकता है।

YouTube video

सोलमेट एक मिनी टीवी सीरीज है, जिसमें पुराने स्कूल दोस्तों की मुलाकात एक ट्रिप के दौरान होती है। यह शो बताता है कि कैसे जीवन के अनुभव और पुराने रिश्ते फिर से सामने आते हैं। इसमें प्रियांशु, अंशुल, और गैरेथ विलियम लिंग्वा ने अभिनय किया है। शो की कहानी शिलॉन्ग में दोस्तों की यात्रा और उनकी पुरानी यादों को फिर से ताजा करने के इर्द-गिर्द घूमती है। यूट्यूब पर उपलब्ध यह शो युवा दर्शकों के बीच बहुत पॉपुलर है।

YouTube video

यह सीरीज़ चार महिलाओं की कहानी है, जो अपनी जिंदगियों में प्यार, दोस्ती, करियर और ट्रैवलिंग के बीच ब्लेस्ड बनाने की कोशिश करती हैं। शो में सुमीता व्यास, बानी जे, कृति कुल्हाड़ी, और मानवी गगरू ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं, और ये सभी अपने-अपने जीवन में अलग-अलग संघर्षों से जूझ रही हैं। यह शो महिलाओं के जीवन, उनके संघर्षों, रिश्तों और सपनों को बेहद खूबसूरती से दिखाता है, साथ ही इसमें विभिन्न स्थानों की यात्रा भी दिखायी जाती है, जो शो को और भी दिलचस्प बनाती है। अगर आप यह देखना चाहते हैं कि कैसे ये महिलाएं अपने जीवन को एक नई दिशा देती हैं, तो आप इसे अमेज़न प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

YouTube video


लिटिल थिंग्स एक रोमांटिक वेब सीरीज है, जो एक कपल की छोटी-छोटी बातें, उनके रिश्ते और यात्रा के अनुभवों पर आधारित है। इसमें विवेक रंजन और मिथिला पालकर ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। शो में एक कपल के जीवन के छोटे लम्हों, उनके अनुभव और यात्रा को बहुत ही प्यारी तरीके से दिखाया गया है। यह शो रिश्तों के उतार-चढ़ाव, प्यार और समझदारी के पहलुओं को दर्शाता है। आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...