Collage of Bollywood movie scenes showing actors dancing and celebrating Holi with colorful powder and festive crowds
Bollywood Holi movie scenes

Summary: परिवार संग जश्न हो या दोस्तों की मस्ती, ये होली गाने भर देंगे रंग और उमंग

होली के त्योहार पर रंगों के साथ संगीत का जादू भी खास मायने रखता है। इस लेख में बॉलीवुड के 10 बेहतरीन होली गानों की सूची दी गई है, जिनमें “रंग बरसे” और “होली के दिन” जैसे क्लासिक ट्रैक्स से लेकर “बलम पिचकारी” और “जय जय शिव शंकर” जैसे मॉडर्न पार्टी सॉन्ग्स शामिल हैं।

Bollywood Holi Songs Playlist: होली का नाम लेते ही मन में रंगों के साथ ढोल की थाप और बॉलीवुड के जोशीले गानों की धुन अपने आप गूंजने लगती है। चाहे घर की छत पर परिवार के साथ गुलाल खेलना हो या दोस्तों के साथ खुलकर रंगों में भीगना, बिना म्यूजिक के होली की पार्टी अधूरी सी लगती है। बॉलीवुड फिल्मों ने हर दौर में ऐसे गाने दिए हैं, जिन्होंने होली को और भी रंगीन बना दिया। इस साल अपनी होली प्लेलिस्ट तैयार करते समय इन 10 गानों को जरूर शामिल करें।

YouTube video

“सिलसिला” फिल्म का “रंग बरसे” होली की पहचान बन चुका है। अमिताभ बच्चन की गूंजती आवाज में यह गीत चाहे पारिवारिक मिलन हो या दोस्तों की पार्टी, हर माहौल में रंग घोल देता है।

YouTube video

नए दौर के होली एंथम की बात आते ही फिल्म “ये जवानी है दीवानी” के “बलम पिचकारी” की याद आ जाती  है। प्रीतम की धुन पर बना यह गाना जब बजता है तो पैर अपने आप थिरकने लगते हैं। विशाल ददलानी और शाल्मली खोलगड़े की आवाज ने इसे और भी जोशीला बना दिया। फिल्म में पूरी स्टारकास्ट का बेफिक्र अंदाज इस गाने को होली पार्टी का परफेक्ट ट्रैक बनाता है।

YouTube video

यह गीत हिंदी सिनेमा के क्लासिक होली गानों में से एक है। फिल्म “कटी पतंग” का यह गाना उत्साह, शरारत और प्रेम का सुंदर संगम है। किशोर कुमार और लता मंगेशकर की आवाज में सजा यह गीत होली की मस्ती को जीवंत कर देता है। गीत के बोलों में हल्की-फुल्की छेड़छाड़ और त्योहार की उमंग साफ झलकती है। 

YouTube video

अमिताभ बच्चन, उदित नारायण, अलका याज्ञनिक और सुखविंदर सिंह की सामूहिक आवाज में सजा यह गीत “होरी खेले रघुवीरा” ब्रज और अवधी की मिठास लिए हुए है। इसे सुनते ही लगता है मानो किसी पुराने आंगन में पारंपरिक होली मनाई जा रही हो।

YouTube video

क्लासिक होली गीतों की बात हो और “शोले” के गीत “होली के दिन” की याद न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। इस गीत में धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की मस्ती और चुलबुलापन दर्शकों को आज भी मुस्कुरा देता है। गांव की सादगी और रंगों की रौनक इस गाने को अमर बना देती है।

YouTube video

अगर बात प्रेम और उत्सव की हो तो फिल्म “मोहब्बतें” का “सोनी सोनी” भी खास जगह रखता है। उदित नारायण और लता मंगेशकर की मधुर आवाज में सजा यह गीत प्यार और खुशी का जश्न है। पर्दे पर शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय का साथ रंगों को और भी खूबसूरत बना देता है।

YouTube video

यह गाना पारंपरिक होली गीतों से थोड़ा अलग और आधुनिक अंदाज में प्रस्तुत किया गया है। यह ट्रैक युवाओं के बीच काफी पॉपुलर है, जिसे अनु मलिक और सुनिधि चौहान की आवाज ने और जोशीला बना दिया है। इस गाने में तेज बीट्स, वेस्टर्न म्यूजिक का तड़का और बोल्ड डांस मूव्स देखने को मिलते हैं। यह पारंपरिक होली के रंगों में मॉडर्न पार्टी वाइब्स जोड़ता है। 

YouTube video

नए दौर की हाई एनर्जी होली के लिए फिल्म “वॉर” का “जय जय शिव शंकर” बेहतरीन विकल्प है। ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के दमदार डांस मूव्स और ढोल की थाप इस गीत को डांस फ्लोर का स्टार बना देती है।

YouTube video

हाल के सालों में फिल्म “वेदा” का “होलियां” भी चर्चा में रहा, जिसमें निकिता गांधी और आशा सपेरा की आवाज के साथ रंगों की उड़ान दिखाई देती है। 

YouTube video

फिल्म “सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी” का “पनवाड़ी” नई पीढ़ी के लिए मस्ती और रोमांस का तड़का लेकर आया है, जिसमें वरुण धवन और जान्हवी कपूर का मस्ती भरा लुक देखने को मिलता है।

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...