कपिल शर्मा शो में अपनी प्रेम कहानी लेकर पहुंचेंगे सत्य और कथा, जमकर मचेगा धमाल: TKSS New Episode
TKSS New Episode

TKSS New Episode: द कपिल शर्मा शो लंबे समय से अपनी कॉमेडी से दर्शकों का मनोरंजन करता हुआ आ रहा है। शो के सभी कलाकार यहां आने वाले सितारे और मेहमानों का जोरदार स्वागत करते हुए उनके साथ हंसी मजाक करते हुए दिखाई देते हैं। आने वाले एपिसोड में एक बार फिर बॉलीवुड सितारों की महफिल सजी हुई दिखाई देने वाली है। जिनके साथ सभी कलाकार जमकर मौज मस्ती करेंगे।

आएंगे कार्तिक और कियारा

कपिल शर्मा शो में इस समय अपनी फिल्म सत्य प्रेम की कथा को लेकर कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी पहुंचने वाले हैं। यह जबरदस्त जोड़ी दूसरी बार बड़े पर्दे पर धमाल मचाने की तैयारी में है और फिल्म के प्रमोशन के लिए शो पर पहुंचने वाली है। इनके साथ गिरिराज राव और सुप्रिया पाठक भी शो पर पहुंचने वाले हैं, जो फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। सभी सितारों के साथ कपिल शर्मा और उनकी टीम जमकर मौज मस्ती करेगी।

सामने आया प्रोमो

आने वाले एपिसोड का एक प्रोमो वीडियो ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसमें सत्य प्रेम की कथा के लोगो के पीछे से कार्तिक और कियारा को स्टेज पर एंट्री लेते हुए देखा जा रहा है और सभी जोरदार तालियों के साथ उनका स्वागत करते हैं। फिल्म के नाम से ही जाहिर है कि यह एक लव स्टोरी है। इसी के चलते कॉमेडियन किकू शारदा दर्शकों से पूछते हैं कि क्या आपने कभी किसी से प्यार किया है। जवाब में ऑडियंस जोर से हां बोलती है और चुटकी लेते हुए कीकू कहते हैं, तो भुगतो और उनका जवाब सुनकर सभी हंसने लगते हैं।

प्रेमी को ढूंढेगी मंजोलिका

वहीं शो में मंजोलिका की एंट्री भी दिखाई जाएगी जो अपने प्रेमी के कातिल को मारना चाहती है। मंजोलिका की एंट्री शो में इसलिए करवाई गई है क्योंकि इससे पहले कार्तिक और कियारा की जोड़ी को भूल भुलैया 2 में देखा गया था।

फिल्म सत्य प्रेम की कथा की बात करें तो यह 29 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। समीर विद्वांस के निर्देशन में बनाई गई इस कहानी को साजिद नडियादवाला, शरीन मंत्री और किशोर अरोड़ा ने प्रोड्यूस किया है।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...