Remove Stretch Mark
Remove Stretch Mark Credit: istock

Remove Stretch Mark : बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की हाल ही में रिलीज हुई बॉयोपिक फिल्म थलाइवी में उनके अभिनय की खूब तारीफ हुई। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कुछ कमाल नहीं कर पाई। फिल्म समीक्षकों की ओर से इसे एक औसत मूवी ही आपको बता दें कि फिल्म कंगना ने खुद को जयललिता के किरदार में ढ़ालने के लिए 20 किलो वजन बढ़ाया था।

kangana ranaut
kangana ranaut

गौरतलब है कि बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां ऐसी है जो अपने अभिनय के लिए कड़ी मेहनत करती हैं। उन अभिनेत्रियों में से एक है कंगना रनौत। शुरुआती करियर से लेकर अभी तक के बॉलीवुड सफर में कंगना ने अपने अंदर काफी बदलाव लाया है। अभिनेत्री कंगना कई बार विवादों का हिस्सा बनी और कई बार उन्होंने बयानबाजी की लड़ाई की। इन सबके बीच कंगना को पंगा क्वीन का नाम दिया गया। आपको बता दें कि कंगना ने थलाईवी के लिए 20 किलो वजन बढ़ाया था। जिसके बाद उनकी बॉडी में स्ट्रेच मार्क्स आ गए। हालांकि स्ट्रेच मार्क्स आजकल काफी कॉमन बात है हर दूसरी लड़की या महिला के पैर, पेट में स्ट्रेच मार्क्स हो जाते हैं। वहीं कंगना ने इन स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाने के लिए एक सटीक उपाय बताया है। इस उपाय को कंगना ने खुद किया है रिजल्ट देखा है। इस पोस्ट के जरिए आज हम आपको स्ट्रेच मार्क्स के लिए कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जो खुद कंगना ने इस्तेमाल किए हैं और असर देखा है।

बढ़ाया था 20 किलो वजन

kangana ranaut
kangana ranaut

गौरतलब है कि अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इसी कड़ी में इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए कंगना रनौत ने अपनी इस जर्नी का अनुभव शेयर किया। कंगना ने बताया था कि फिल्म थलाइवी के लिए उन्होंने 20 किलो वजन बढ़ाया था। बाद में उनकी दूसरी फिल्म धाकड़ के लिए इतना ही वजन उन्हें कम करना था। वजन को बढ़ाने के बाद उसे कंगना ने घटाया इस दौरान उनके शरीर पर स्ट्रेच मार्क्स पड़ गए थे। उन्होंने कहा कि पहले थलाइवी के लिए 20 किलो वजन बढ़ाना पड़ा और फिर अपनी आगामी फिल्म धाकड़ के लिए 20 किलो वजन कम करना पड़ गया, और ये सब 6 महीने के अंतराल पर हुआ। महज 6 महीने में ऐसा करने की वजह से अब त्वचा पर खिंचाव के स्थाई निशान पड़ गए हैं। कंगना लिखती हैं कि, ‘कला की एक एक कीमत होती है और कई बार तो कलाकार ही कीमत होता है…।

क्यों पड़ते हैं स्ट्रेच मार्क्स

kangana ranaut
kangana ranaut

अगर आपके शरीर में स्ट्रेच मार्क्स है और आप इसका कारण नहीं जानती हैं तो आपको बता दें कि शरीर का वजन बढ़ने या घटने पर त्वचा फटती है। जिसको हम स्ट्रेच मार्क्स कहते हैं। हाला की सबसे ज्यादा स्ट्रेच मार्क्स प्रेगनेंसी के दौरान पढ़ते हैं और यह आम बात है। आपको बता दें कि आप इस स्ट्रेच मार्क्स से आसानी से घरेलू उपाय उसे छुटकारा पा सकते हैं। जैसे कि, आमतौर पर स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए कॉफी बेहद मददगार साबित होती है। इसके अलावा भी कई और घरेलू उपाय हैं।

स्ट्रेच मार्क्स हटाने के घरेलू उपाय

kangana ranaut
kangana ranaut

अरंडी का तेल

आपको बता दें कि अरंडी का तेल यानी कैस्टर ऑयल स्ट्रेच मार्क्स को हटाने में मददगार साबित होता है। अरंडी के तेल को थोड़ा सा गर्म करें और सोने से पहले स्ट्रेच मार्क्स पर लगभग 20 मिनट तक मालिश करें। धीरे-धीरे आपको इसका असर दिखने लगेगा।

kangana ranaut
kangana ranaut

एलोवेरा

अरंडी के तेल के अलावा स्ट्रेच मार्क्स से निजात दिलाने में एलोवेरा भी इस्तेमाल होता है। गौरतलब है कि एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जिससे स्ट्रेच मार्क्स घटाए जा सकते हैं। एलोवेरा जेल को स्ट्रेच मार्क्स पर लगा लो कुछ मिनट बाद इसे पानी से धो लें।नींबू का रस और शहद: आयुर्वेदिक विशेषज्ञों की मानी जाए तो नींबू का रस और शहद भी स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा दिलाने में मददगार साबित होता है। नींबू का रस और शहद को एक बाउल में मिलाकर पेस्ट बनाने जिसके बाद इससे स्ट्रेच मार्क्स पर मालिश करें।नारियल और बादाम का तेल: स्ट्रेच मार्क्स हटाने का एक और घरेलू उपाय नारियल और बादाम का तेल भी है। इन दोनों के तेल को मिलाकर स्ट्रेच मार्क्स पर मसाज करें।

Leave a comment