Bigg Boss 16 Contestants: बिग बॉस के घर से बाहर हो चुकी सुम्बुल तौकीर खान जल्द ही कलर्स के नए शो में फीचर हो सकती हैं। वीकेंड के वार में सुम्बुल का एलिमिनेशन हो चुका है लेकिन वे एलिमिनेशन भी उनके करियर को नई राह देगी। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सुम्बुल और प्रियंका चाहर चौधरी एकता कपूर के सुपरनेचुरल शो नागिन में लीड रोल कर सकती हैं।हालांकि प्रियंका चाहर चौधरी अब तक बिग बॉस के घर मे बनी हुई है। हाल ही में प्रोड्यूसर एकता कपूर बिग बॉस के घर मे पहुंची थी। वहां उन्होंने इशारों इशारों में ये बताया कि वो नागिन 7 के लिए स्टार कास्ट का चुनाव बिग बॉस हॉउस से ही करेंगी।

सुम्बुल तौकीर खान के पिता ने भी मीडिया को इंटरव्यू देते हुए बताया की सुम्बुल के लिए कई शो के ऑफर आ चुके हैं। लेकिन सुम्बुल खुद अपने लिए शो का चुनाव करेंगी। सुम्बुल तौकीर बिग बॉस से पहले इमली सीरियल के लिए जानी जाती हैं। बिग बॉस एक ऐसा रिएलिटी शो है जहां लोग अपना करियर बनाने के लिए आते हैं। ये काफी हद तक सच भी है ,क्योंकि अब तक यही देखा गया है जिन भी टीवी सेलेब्स का करियर डामाडोल रहा है,वो बिग बॉस शो में आने के बाद नई ऊंचाइयों को छूते दिखे हैं। इसका सबसे ताजा उदाहरण बिग 13,14,15 सीजन के कंटेस्टेन्ट रहे है। बिग बॉस में आने के बाद शहनाज गिल,रुबीना देलिक और तेजस्वी प्रकाश,सिम्बा,करण कुंद्रा,प्रतीक तेजपाल,निशांत भट जैसे कलाकार रहे हैं। ये सभी बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेन्ट है। बिग बॉस शो में आने के बाद इन सभी के करियर को नई पहचान मिली है।
सौन्दर्या शर्मा साजिद खान की फिल्म में आइटम सॉन्ग में नजर आएंगी
बिग बॉस सीजन 16 से एलिमिनटे हो चुकी सौन्दर्या शर्मा जल्द ही साजिद खान की फिल्म में नजर आ सकती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सौन्दर्या शर्मा साजिद खान की अपकमिंग फिल्म में आइटम सांग कर सकती हैं। साजिद खान चार साल के गैप के बाद फिल्म बनाने जा रहे हैं,जिसमें शहनाज गिल लीड प्ले करने वाली हैं। ये फिल्म एक हाई बजट की फिल्म होगी। सौंन्दर्या शर्मा बिग बॉस से पहले कई म्यूजिक वीडियो में काम कर चुकीं है। इसके अलावा वो थैंक गॉड में भी छोटा सा किरदार निभा चुकी हैं।
क्या प्रियंका चाहर चौधरी को मिलेगा सलमान खान की फिल्म का साथ?
बिग बॉस 16 हर सीजन से अलग रह है। सीजन 16 सबसे ज्यादा चर्चित शो रहा है। शो में पार्टिसिपेट करने वाले सभी कंटेस्टेन्ट को कुछ न कुछ नए प्रोजेक्ट मिल रहे हैं। ऐसे में प्रियंका चाहर चौधरी को लेकर भी कई खबरे बनी हैं। प्रियंका चाहर चौधरी सलमान खान के किसी प्रोजेक्ट में काम कर सकती हैं। वैसे तो एकता कपूर भी नागिन के लिए स्टारकास्ट के चुनाव का इशारा कर गयी हैं,लेकिन प्रियंका को लेकर खुद सलमान खान ने ही ये साफ कर दिया है कि बिग बॉस शो से बाहर निकलने के बाद उनके पास कुछ खास प्रियंका के लिए है। सलमान खान और फाराह खान के अनुसार प्रियंका एक हीरोइन हो सकती हैं। ऐसे में ये साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो सलमान खान के प्रोजेक्ट में काम कर सकती
निमृत कौर को मिली लव,सेक्स और धोखा
बिग बॉस कंटेस्टेन्ट निमृत आहलूवालिया जल्द ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाली हैं। एकता कपूर की फिल्म लव सेक्स और धोखा 2 के साथ बॉलीवुड में उपज डेब्यू करने वाली हैं। इस फिल्म को एकता कपूर प्रोड्यूस करने वाली हैं। निमृत कौर इससे पहले कलर्स टीवी पर छोटी सरदारनी में लीड रोल निभा चुकीं है।