New Bollywood Pairing 2025
7 New Bollywood On- Screen Pairings Of 2025

साल 2025 में ये 7 बॉलीवुड जोड़ियाँ स्क्रीन पर पहली बार साथ आएँगी नजर

आइए जानते हैं उन 7 जोड़ियों के बारे में जो साल 2025 में पहली बार बड़े परदे पर साथ नज़र आने वाली हैं।

New Bollywood Pairing 2025: साल 2025 शुरू होने ही वाला है, चारों तरफ इसकी स्वागत की तैयारियां शुरू हो गई हैं। ऐसे में बॉलीवुड में भी साल 2025 में बहुत कुछ खास होने वाला है। इस साल दर्शकों को बड़े परदे पर कुछ नई जोड़ियों को साथ देखने का मौका मिलेगा,  जो ऑन-स्क्रीन अपनी केमेस्ट्री से दर्शकों का मनोरंजन करेंगी। आइए जानते हैं उन 7 जोड़ियों के बारे में जो साल 2025 में पहली बार बड़े परदे पर साथ नज़र आने वाली हैं।

Also read: बड़े पर्दे पर धूम मचाएगी वरुण धवन और जान्हवी कपूर की जोड़ी, इस फिल्म में आएंगे नजर

Hrithik Roshan’s pairing with Kiara Advani

साल 2025 की सबसे पहली जोड़ी है कियारा आडवाणी और ऋतिक रोशन की। ये दोनों ही अयान मुखर्जी के द्वारा निर्देशित फिल्म ‘वॉर 2’ में साथ नजर आने वाले हैं। दर्शकों के लिए इन्हें एक साथ देखना काफी नया अनुभव रहेगा। यह फिल्म 14 अगस्त, 2025 को रिलीज़ होगी। यह फिल्म साल 2025 की सबसे बड़ी रिलीज फिल्म मानी जा रही है।

Salman and Rashmika
Rashmika Mandanna’s pairing with Salman Khan

सलमान खान के फैन्स को साल 2025 में रश्मिका मंदाना के साथ देखने का मौका मिलेगा। इन दोनों की जोड़ी एक्शन ड्रामा फिल्म ‘सिकंदर’ में साथ दिखेगी। साल 2025 में सलमान खान के फैन्स को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार रहेगा।

Sara and Aditya
Aditya Roy Kapur’s pairing with Sara Ali Khan

आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान एक साथ अनुराग बसु के द्वारा निर्देशित फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों में साथ नजर आने वाले हैं। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म साल 2025 में दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आएगी और अच्छी कमाई भी करेगी।

Rasha and Aman
Rasha Thadani’s pairing with Aman Devgan

साल 2025 में निर्देशक अभिषेक कपूर की फिल्म ‘आजाद’ आने वाली है। इस फिल्म से रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रही हैं और उनके साथ इस फिल्म में अमन देवगन अपनी एक्टिंग का कमाल दिखाने के लिए तैयार हैं। यह फिल्म सामाजिक बदलाव के खिलाफ़ बनी यह ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म है जो 17 जनवरी 2025 को रिलीज़ होने वाली है।

Junaid and Khusi
Khushi Kapoor’s pairing with Junaid Khan

जुनैद खान और खुशी कपूर भी साल 2025 में दर्शकों के सामने अपनी कैमेस्ट्री दिखाने वाले हैं। ‘महाराज’ फिल्म से बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाले जुनैद खान पहली बार खुशी कपूर के साथ नजर आएंगे।

Shanaya and Vikrant
Shanaya Kapoor’s pairing with Vikrant Massey

विक्रांत मैसी और शनाया कपूर संतोष सिंह द्वारा निर्देशित फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ में साथ नज़र आएंगे। इस फिल्म की सबसे खास बात यह है कि यह फिल्म रस्किन बॉन्ड की लघु कथा पर आधारित है। यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म साल 2025 में रिलीज होगी।

Varun and Mrinal
Mrinal Thakur’s pairing with Varun Dhawan

वरुण धवन के साथ मृणाल ठाकुर की जोड़ी को देखना दर्शकों के लिए काफी नया अनुभव रहने वाला है। वरुण और मृणाल, डेविड धवन की फिल्म अनटाइटल्ड एंटरटेनर में अपने अभिनय से दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरने के लिए तैयार हैं। यह फिल्म ह्यूमरस सिचुएशन्स से भरी एक शानदार कॉमेडी फिल्म होने वाली है।

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...