कपिल शर्मा शो में सजेगी सुरों की महफिल, ओटीटी के कलाकार बिखेरेंगे अपना जलवा: The Kapil Sharma Show Episode
The Kapil Sharma Show Episode

The Kapil Sharma Show Episode: द कपिल शर्मा शो टेलीविजन इंडस्ट्री का सबसे प्रसिद्ध कॉमेडी शो है जो लंबे समय से दर्शकों का मनोरंजन करता रहा है। इस शो के सभी कलाकार अपनी बेहतरीन कलाकारी से आने वाले मेहमानों और दर्शकों को गुदगुदाते हुए नजर आते हैं। इसका आने वाला एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है और यहां पर संगीत के सुरों के साथ, ओटीटी के कलाकार भी कॉमेडी का रंग जमाते दिखाई देंगे।

संगीत और ओटीटी का मिलन

कपिल शर्मा शो के आने वाले एपिसोड में म्यूजिक इंडस्ट्री के कई बेहतरीन और चहेते सितारे अपनी मौजूदगी दर्ज करवाने वाले हैं। जिसमें उदित नारायण से लेकर समीर अनजान, सलमान अली, सयाली कांबले, ऋषि सिंह शामिल है। इसके अलावा ओटीटी के कई सितारे भी यहां पर नजर आने वाले हैं। जिनमें त्रिधा चौधरी मुकेश छाबड़ा सहित अन्य नाम शामिल हैं।

टॉवल पहनकर घूमते है उदित

उदित नारायण बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस और दिग्गज सिंगर में से एक हैं। जिन्होंने अपने एक से बढ़कर एक गानों के साथ दर्शकों के दिलों पर राज किया है और उनका म्यूजिक आज की लोगों को बहुत पसंद आता है।

कपिल शर्मा शो में उदित अपनी मौजूदगी दर्ज करवाने वाले हैं और यहां वह काफी मस्ती मजाक के मूड में दिखाई देंगे। कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक उनसे पूछेंगे कि उदित जी शानू दा का गाना कब आने वाला है इस पर उन्हें जवाब मिलेगा कि मुझे क्या पता गाना कब आएगा। इस पर पंच देते हुए अभिषेक कहेंगे कि नहीं जब आपका गाना आता है, तब उनका जरूर आता है इसलिए मैंने यह बात पूछी है यह सुनकर सभी जोर जोर से हंसने लगेंगे।

इधर कपिल उदित से पूछेंगे कि आप जब घर पर रहते हैं तब भी इस तरह से सूट में अप टू डेट रहते हैं या फिर कुछ अलग कपड़े होते हैं। इस पर इस पर उदित ने कहा कि कभी-कभी संगीत गुनगुनाते हुए टॉवल भी लपेट लेता हूं। यह सुनकर कपिल कहते हैं यह संगीत का आनंद ले रहे होते हैं और आसपास वाले टॉवल का, ये सुनते ही सब लोट पोट हो जाएंगे।

लगेंगे संगीत के सुर

इस शो में उदित नारायण के अलावा इंडस्ट्री के कुछ उभरते हुए सिंगर सलमान अली, सयाली कांबले, ऋषि सिंह भी नजर आने वाले हैं। जो यहां अपने सुरों से महफिल सजाते हुए दिखाई देंगे। सभी को अपने सुरों से वहां मौजूद गेस्ट और दर्शकों को दीवाना बनाते हुए देखा जाने वाला है।

अर्चना का बॉडी गार्ड

अपकमिंग एपिसोड का जो वीडियो सामने आया है। उसमें शो पर आए हुए एक गेस्ट अर्चना के बारे में बात करते हुए कॉमेडी करते नजर आए। उन्होंने कहा कि मैं बहुत देर से देख रहा हूं अर्चना जी की सीट के पास एक बॉडीगार्ड जैसा व्यक्ति बैठा हुआ है। मैं सोच रहा हूं कहीं से सिद्धू जी ने तो नहीं भेजा है। ये सुनते ही सब हंस पड़ते हैं।

कपिल शर्मा से लेकर सुमोना चक्रवर्ती, कीकू शारदा समेत शो के सभी सितारे अपने बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग से आने वाले दर्शकों और मेहमानों को लोटपोट करने वाले हैं। आज रात 9:30 बजे इस एपिसोड का प्रसारण होने वाला है।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...