गर्मियों में जब हम अपने रोजाना के काम कर कर के थक जाते हैं और कुछ नया करने की सोचते हैं तो हम पिकनिक पर जाने या कहीं वकेशनस का प्लान बनाते हैं परंतु इस बार कोरोना वायरस के चलते कहीं भी जाना सुरक्षित नहीं है। ऐसे में हम अपने घर के आंगन में कोई बढिया व रोचक खेल खेल कर समय व्यतीत कर सकते हैं। ऐसे में जब आप के बच्चे अपने स्कूल के होमवर्क से तंग हो जाते हैं तो गेम खेलने से उनका भी अच्छा मनोरंजन हो चवजाता है। तो आइए जानते हैं कौनसे हैं वे खेल जिन को आप अपने बच्चों के साथ खेल सकते हैं वो भी बिना बोर हुए।

1. वाॅटर प्ले : 

इस खेल में एक बाल्टी को एक सरफेस जैसे पेड़ या किसी कांठ के ढांचे में फंसा दीजिए और उस के नीचे एक कुर्सी रख दीजिए। बाल्टी को पेड में कुछ इस तरह अटकाइए की जो कोई कुर्सी पर बैठे तो बाल्टी का सारा पानी उस पर गिर जाए। आप सभी बारी बारी से कुर्सी पर बैठ कर इस खेल का आनंद ले सकते हैं।

2. बर्फ पानी : 

इस खेल में कुछ इंसानों को भागना होता है व एक को उनको पकड़ना होता है। यदि वह किसी को पकड़ लेता है तो पकड़ा जाने वाला बर्फ हो जाता है अर्थात् वह जब तक हिल नहीं सकता तब तक कोई अन्य उसे छू कर पानी न कर दे। यदि कोई भी उसे पानी करने में सफल नहीं हो पाता तो पकड़ने की बारी उस की आ जाती है। 

3. पिट्ठु : 

 इस खेल में 7 पत्थरों का एक टावर बना लिया जाता है। दो टीमें विभाजित हो जाती हैं। एक टीम का एक इंसान पत्थरों को बाॅल से गिराता है तथा उसकी अन्य टीम दुबारा उन पत्थरों को पहले जैसे जंचाने की कोशिश करती है। तथा दूसरी टीम को उन्हें ऐसा करने से रोकना होता है। इस खेल में बच्चों को बहुत आनंद आता है। 

4. पीपल का पेड : 

 इस खेल के दौरान किसी एक बच्चे को पीपल का पेड़ बनना होता है तथा उसके नीचे एक नल लगा होता है। अन्य लोग जब पेड़ के पास पानी पीने आते हैं तो वह पेड़ अचानक से भूत बन कर अन्य लोगों को पकडने की कोशिश करता है व अन्य लोग भागते हैं। यदि वह भागने में असफल रहते हैं तो उन्हें पेड़ बनना पडता है। 

5. छुपम छुपाई : 

इस खेल के बारे में तो हम सब बहुत अच्छे से जानते हैं। इस में किसी एक को छुपना पडता है व दूसरे को ढूंढना पड़ता है। आप यह खेल अपने बच्चों के साथ खेल कर आनंद प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें-

7 बॉडी स्क्रब ट्यूटोरियल ,जो आपकी त्वचा को  बेबी सॉफ्ट  बना देंगे

सही समय पर निदान के साथ ब्रेन ट्यूमर का सफल इलाज संभव

हेल्‍दी सेक्‍स लाइफ के लिए  रखें इन जरूरी बातों का  ध्‍यान

इस तरह करे सप्ताह के अंत मे घर की सफाई

कोरोना से बचने के लिए कुछ बेसिक सावधानी