Summary: अरिजीत सिंह की आवाज़ में आर्यन खान की 'The Bads of Bollywood' का नया गाना ‘तू पहली तू आखिरी’
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की डायरेक्टोरियल डेब्यू सीरीज The Bads of Bollywood का फैंस को लंबे समय से इंतजार था। पहले गाना “बदली सी हवा” हिट हुआ था और अब दूसरा गाना “तू पहली तू आख़िरी” भी रिलीज़ हो गया है।
Tu Pehli Tu Aakhri Song: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की डायरेक्टोरियल डेब्यू सीरीज The Ba***ds of Bollywood के फैंस को लंबे समय से इसका इंतजार था। पहले ही इस सीरीज का पहला गाना “बदली सी हवा” रिलीज़ हुआ था, जिसने दर्शकों को काफी पसंद आया। अब इस सीरीज का दूसरा गाना “तू पहली तू आख़िरी” भी रिलीज़ कर दिया गया है। इस नए गाने में शो के लीड एक्टर लक्ष्य और सहर नजर आ रहे हैं। यह एक रोमांटिक सॉन्ग है, जिसके बोल बेहद प्यारे है। गाने के दृश्य और कोरियोग्राफी को भी खास तौर पर अट्रैक्टिव बनाया गया है ताकि दर्शकों को मनोरंजन का पूरा एक्सपीरियंस मिले।
किसने लिखा है गाना
इस गाने को टी-सीरीज ने अपने यूट्यूब चैनल और सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज़ किया है। यह गाना शशवत सचदेव द्वारा कंपोज़, प्रोड्यूस और अरेंज किया गया है। इसके बोल कुमार ने लिखे हैं और अरिजीत सिंह की आवाज़ ने इसे एक रोमांटिक और सदाबहार टच दिया है। गाना खत्म होने के बाद भी दिल में लंबे समय तक गूंजता रहता है, और सीरीज के किरदारों की भावनाओं को नई गहराई देता है।
सॉन्ग में दिखीं रोमांस की झलक
अरिजीत सिंह के इस गाने में दिखाया गया है कि फिल्म के दो कलाकारों के बीच कैसे प्यार पैदा होता है। दोनों अपने जज़्बातों को एक दूसरे तक पहुंचाने की कोशिश करते हैं। गाने में उनकी छोटी-मोटी नोक-झोंक और प्यार भरे पल बहुत ही खूबसूरती में दिखाए गए हैं। पहले गाने की तरह ही यह ट्रैक भी दर्शकों को मूड में बदलकर ले जाता है। इसमें रोमांस, तड़प और जज्बातों की सुंदर प्रस्तुति देखने को मिलती है।
किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम
The Bads of Bollywood 18 सितंबर से Netflix पर स्ट्रीम होगी। इसे Red Chillies Entertainments Pvt. Ltd. ने प्रोड्यूस किया है और इसका क्रिएशन और डायरेक्शन आर्यन खान ने किया है। उनके साथ सह-निर्माता बिलाल सिद्दीकी और मानव चौहान भी हैं, जो सीरीज के लेखक भी हैं। कहानी एक स्टाइलिश लेकिन थोड़ी अलग दुनिया में सेट है, जिसमें ह्यूमर, एंबीशन और रोमांचक स्टोरीटेलिंग का कॉम्बो है। दर्शक हर किरदार की अलग कहानी और जज़्बात देखेंगे।
सीरीज की कास्ट
सीरीज की कास्ट भी बहुत मजबूत और दिलचस्प है। इसमें बॉबी देओल, लक्ष्य, सहर बाम्बा, मनोज पाहवा, मोना सिंह, मनीष चौधरी, राघव जुयाल, अन्या सिंह, विजयंत कोहली, गौतमी कपूर और रजत बेदी शामिल हैं। कहानी बोल्ड और मज़ेदार अंदाज में पेश की गई है, जिसमें किरदारों के संवाद और भावनात्मक पल दर्शकों को बांधकर रखते हैं। The Bads of Bollywood आर्यन खान का डेब्यू प्रोजेक्ट है इसलिए सभी को उनसे काफी उम्मीद भी है। शायद इसलिए बॉलीवुड के बड़े-बड़े सेलेब्रिटीज़ आर्यन खान के नए प्रोजेक्ट को अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर प्रमोट कर रहे हैं। इसमें करण जौहर, सलमान खान, अनन्य पांडे, आलिया भट्ट और मनीष मल्होत्रा जैसे नाम शामिल हैं।
