बॉलीवुड अक्सर विवादों से घिरा हुआ रहता है, यहां हर दिन कुछ न कुछ बखेड़ा खड़ा होता ही रहता है। वहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री जितना ग्लैमर को लेकर चर्चित रहती है उससे कई ज्यादा अपने विवादों की सुर्खियों में शुमार रहती है। गौरतलब है कि, इंडस्ट्री में लाखों सितारे है और इनमे से कई सितारे है जो विवादों में उलझे ही रहते है। कई की दास्तान आपको बता होगी तो कई की कानों कान खबर भी नहीं होगी। जायज सी बात है कि जब कोई स्टार विवादों का हिस्सा बनता है तो उसका सीधा असर उनके काम पर भी पड़ता है।
जिसके चलते आज हम आपको कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में और उनके विवादों के बारे में बताएंगे जिसकी वजह से उनकी रातों के नींद और दिन के चैन के साथ साथ काम पर भी बुरा असर पड़ा। इस लिस्ट में शिल्पा शेट्टी, अनु मालिक जैसी हस्तियों के नाम शामिल है। तो चलिए जानते है इन स्टार्स के बारे में और उनसे जुड़े विवादों के बारे में:
पपॉन
View this post on Instagram
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर पपॉन काफी फेमस है एक समय पर करियर आसमान की उचाईयो को छू रहा था लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि उनके करियर में गिरावट आने लगी। गौरतलब है कि, पपॉन वॉयस इंडिया किड्स शो में मेंटर थे। वहीं शो के दौरान ही कुछ ऐसा हुआ जिससे उनकी रातो की नींद छीन गई। बता दें कि, शो में होली सेलिब्रेशन की खास तैयारियां की गई थी। इस दौरान उन्होंने असम की एक सिंगर को किस कर लिया जिसकी वजह से बखेड़ा खड़ा हो गया। हालांकि पपॉन ने अपनी हरकत के लिए माफी भी मांगी लेकिन उन्हें इस शो को छोड़ना पड़ा।
शिल्पा शेट्टी
View this post on Instagram
अपनी फिटनेस की वजह से सबके दिलों पर राज करने वाली शिल्पा शेट्टी का नाम भी इसी लिस्ट में शुमार है। शिल्पा शेट्टी का मामला काफी तजा है और इस मामले में अभी भी कार्यवाही जारी है। उनके पति पर अश्लील फिल्में बनाकर उन्हें एप पर पब्लिश करने का आरोप लगा है। जिसके बाद से ही शिल्पा को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है और कई तरह के मेमस भी बनाये जा रहे है। वहीं इसी वजह से शिल्पा के करियर पर भी काफी गहरा असर पड़ा और उनके हाथ से कई ब्रांड निकल गए साथ ही सुपर डांसर 4 शो में जज की कुर्सी से भी हाथ धोना पड़ा।
नवजोत सिंह सिद्धू
View this post on Instagram
साथ ही अब बात करते है पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू की जो अब पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष है। वही नवजोत सिंह सिद्दू भी विवादों का हिस्सा रहे है। गौरतलब है कि, वो मशहूर कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो से जुड़े हुए थे। इस शो में वो अपनी शेरों शायरी और शानदार जोक्स से शो में चार चांद लगाया करते थे। लेकिन साल 2019 में सिद्धू ने पुलवामा हमले को लेकर एक विवादित बयान दिया था जिसकी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गौए था। साथ ही कई लोगो ने उन्हें शो से बाहर निकालने की मुहिम चला दी थी। इसके बाद शो में सिद्धू की जगह अर्चना पूरन सिंह को रख लिया गया।
मधुरिमा तुली
View this post on Instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री मधुरिमा तुली ने कई सीरियल्स में काम किया है इसके साथ ही उन्होंने मूवीज में भी अभिनय निभाया है। वहीं मधुरिमा ने बिग बॉस सीजन 13 में वाइल्ड कार्ड एन्ट्री की थी। वहीं शो में उनके ब्वॉयफ्रेंड विशाल आदित्य सिंह भी थे। वहीं शो में दोनों के व्यवहार ने काफी सुर्खिया बटोरी थी और शो में मधुरिमा ने विशाल को पेन से मार दिया था। इसके बाद से ही मधुरिमा की सोशल मीडिया पर काफी कड़ी आलोचना हुई थी और इसी के चलते उन्हें शो से बाहर कर दिया गया था।
अनु मलिक
View this post on Instagram
बॉलीवुड के संगीतकार अनु मलिक के गाने एक वक्त पर काफी सुर्खियों में रहते थे। वहीं गौरतलब है कि, अनु मलिक इंडियन आइडल शो के जज थे। सबकुछ अच्छा चल रहा था कि, इसी दौरान कुछ ऐसा हुआ की उनकी रातो की नींद उड़ गई और उन्हें अपने काम से भी हाथ धोना पड़ा। दरअसल, शो के दौरान अनु मालिक पर मीटू का आरोप लगा। वहीं इस आरोप के बाद से ही उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जाने लगा और उन्हें शो की कुर्सी गंवानी पड़ी।
