बजने वाली है तेजस्वी और करण कुंद्रा की शादी की शहनाई?: Tejran Wedding
Tejran Wedding

Tejran Wedding: करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के चर्चित कपल हैं और बिग बॉस 16 में एक दूसरे के करीब आने के बाद अब ये कपल बाहर भी एक दूसरे के प्यार में डूबा हुआ नजर आ रहा है। इन्हें अक्सर एक दूसरे के साथ देखा जाता है और फैंस उन्हें साथ में पसंद भी करते हैं।

एक बार फिर इन दोनों को एक साथ देखा गया और इस बार इनके साथ तेजस्वी के माता पिता भी मौजूद थे, वहीं करण के पेरेंट्स को भी उनके साथ देखा गया। इसके बाद से कपल की शादी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

शादी कर रहे हैं तेजरन

तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा को एक दूसरे के साथ तो अधिकतर देखा जाता है लेकिन इस बार ये कपल अपने पैरेंट्स के साथ दिखाई दिया। दोनों परिवार के साथ डिनर पर जाते दिखाई दिए इसके बाद ये कहा जा रहा है कि इन दोनों की शादी की शहनाइयां बजने की तैयारी चल रही है। हालांकि, इस बारे में दोनों ने किसी को कुछ नहीं बताया है।

ऐसे हुआ प्यार

साल 2021 में करण और तेजस्वी एक दूसरे के करीब आए थे। ये दोनों बिग बॉस 15 के कंटेस्टेंट थे और यहीं से इनकी दोस्ती की शुरुआत हुई थी। घर के अंदर रहते हुए ही दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया था। घर से बाहर आने के बाद भी अब यह एक दूसरे के साथ हैं और इनकी बॉन्डिंग इतनी ज्यादा स्ट्रांग हो गई है कि अब यह लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे हैं।

दोनों कलाकारों का ही शेड्यूल बहुत बिजी है लेकिन इसमें भी ये एक दूसरे के लिए टाइम निकालना बिल्कुल भी नहीं भूलते हैं और एक दूसरे की सफलता पर तारीफ करते और हमेशा साथ देते भी नजर आते हैं।

खरीदा है फ्लैट

तेजस्वी और करण हर चीज में एक दूसरे का साथ निभाते हुए नजर आते हैं और इन दोनों ने लोंग टर्म इन्वेस्टमेंट के हिसाब से दुबई में एक आलीशान फ्लैट भी खरीदा है। इसकी तस्वीरें कपल ने सोशल मीडिया से शेयर की थी।

इसके अलावा दसवीं के पास दो घर पहले से ही है एक मुंबई में है जहां उन्होंने अपनी जिंदगी के 25 साल बिताए हैं और इसके अलावा उन्होंने गोवा में बीच के किनारे भी एक शानदार घर लिया है।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...