disha vakani
8 सालों में इतना बदल गया तारक मेहता की दया बेन का लुक, बुझा हुआ चेहरा देख चौंके फैंस

Overview: 8 सालों में इतना बदल गया तारक मेहता की दया बेन का लुक, बुझा हुआ चेहरा देख चौंके फैंस

8 सालों में इतना बदल गया तारक मेहता की दया बेन का लुक

Disha Vakani Transformation: तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम दिशा वकानी ने अपने अनोखे अंदाज से लोगों के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाई है। उनकी कॉमेडी के फैंस दीवाने हैं और आज भी उनके कमबैक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। साल 2015 में मयूर पाडिया से शादी के बाद उन्होंने 2017 में अपने पहले बच्चे के जन्म के समय शो से ब्रेक लिया था लेकिन आज 8 साल बाद भी दिशा ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में वापसी नहीं की है। इस बीच दिशा दूसरी बार मां बन चुकी हैं।

शो में भले ही दिशा ने वापसी नहीं की है लेकिन कई इवेंट्स में उन्हें देखा जाता है। हालांकि तब की दिशा और अब की दिशा के लुक्स में काफी फर्क आ गया है। हाल ही में दिशा ने तारक मेहता…के प्रोड्यूसर असित मोदी के साथ रक्षाबंधन मनाई थी। असित के साथ उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुई थी। तस्वीरों में दिशा बहुत ही अलग दिख रही थीं।

47 साल की दिशा तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दया बेन बनकर घर घर में फेमस हो गई थीं। दिशा का अपना एक अलग ही अंदाज है जो दर्शकों को खूब पसंद आता है। यही वजह है कि आज भी शो में उनकी जगह कोई नहीं ले पाया है। सिर्फ एक्टिंग ही नहीं खूबसूरती में भी दिशा का कोई जवाब नहीं था लेकिन आज दिशा एकदम बदल गई हैं। उनके चेहरे पर रिंकल्स और आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स आ गए हैं। असित मोदी के साथ राखी सेलिब्रेशन की तस्वीरों में दिशा का बुझा हुआ चेहरा साफ नजर आ रहा है। दिशा के इस ट्रांसफॉर्मेशन ने उनके फैंस को काफी चौंका दिया है।

दिशा दो बच्चों की मां हैं। उन्होंने पहले एक बेटी को जन्म दिया था और फिर वे एक बेटे की मां बनी। आज वे अपना सारा समय अपने बच्चों को देती हैं। दिशा एक एक अच्छी हाउस वाइफ की तरह अपनी सारी जिम्मेदारियां निभा रही हैं।

भले ही दिशा ने एक्टिंग से दूरी बना ली है लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी आज भी उतनी ही है। 8 साल के लंबे अंतराल के बाद भी उनके फैंस आज भी उनकी वापसी की राह देख रहे हैं। कई बार उनके कमबैक की खबरें आती है लेकिन हर बर उनके फैंस के हाथ सिर्फ निराशा ही लगी है। टीवी के अलावा दिशा कई फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। अब देखना यह है कि दिशा तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दया बनकर लौटती हैं यह फिर उनके फैंस का यह इंतजार कभी खत्म नहीं होगा।