Tara Bold Photoshoot
Tara Bold Photoshoot

Tara Bold Photoshoot: बॉलीवुड की खूबसूरत और प्रतिभाशाली अभिनेत्री तारा सुतारिया ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि ग्लैमर सिर्फ लुक्स में नहीं, एटीट्यूड और आत्मविश्वास में होता है। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई उनकी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है।

इस फोटो में तारा किसी डिज़ाइनर आउटफिट में नहीं, बल्कि एक सफेद पर्दे में लिपटी नज़र आ रही हैं। मगर यही सादगी जब उनके अंदाज़, उनके एक्सप्रेशन और उनकी कलात्मकता से मिलती है, तो वो बन जाती है एक आर्टिस्टिक मास्टरपीस। कैमरे की ओर पीठ करके खड़ी तारा के इस लुक में बोल्डनेस है। उनकी ये फोटो बताती है कि कैसे एक महिला अपने शरीर, अपने स्पेस और अपनी सोच के साथ पूरी तरह सहज हो सकती है और वहीं से जन्म लेती है सच्ची सुंदरता और आत्म-अभिव्यक्ति।

Tara Bold Photoshoot
Tara Sutaria

तस्वीर में तारा कैमरे की ओर पीठ करके खड़ी हैं, और उनका पूरा लुक 90 के दशक की पुरानी ब्लैक एंड व्हाइट फोटोग्राफी की याद दिला रहा है। इस दिलकश फोटो के साथ बैकग्राउंड में बज रही है नोरा जोन्स की सॉफ्ट सजीव धुन, जिसने तस्वीर को और भी खास बना दिया।

कैप्शन में तारा ने लिखा: “घर की दोपहरें, मेरे प्यारे दोस्त @rohanshrestha के साथ। कुछ रचते हुए, कुछ लपेटते हुए, और 90s की ब्लैक एंड व्हाइट यादों में खोते हुए।”

इस खूबसूरत पल को मशहूर फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ ने कैमरे में कैद किया है। तस्वीर ने इंटरनेट पर मानो तहलका मचा दिया हो कमेंट सेक्शन में लोग तारीफों की बारिश कर रहे हैं। कोई कह रहा है प्योर आर्ट’, तो कोई मान गया कि तारा ने इस बार सच में बोल्डनेस की परिभाषा बदल दी है।

तारा सुतारिया एक भारतीय अभिनेत्री और गायिका हैं, जिनका जन्म 19 नवम्बर 1995 को हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2010 में डिज़्नी इंडिया के रियलिटी शो ‘बिग बड़ा बूम’ से एक गायिका के रूप में की थी, और फिर ‘द सूट लाइफ ऑफ करण एंड कबीर’ (2012) और ‘ओए जस्सी’ (2013) जैसे टीवी शोज़ में अभिनय करते हुए दर्शकों का ध्यान खींचा।

2019 में तारा ने फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया, जिसके लिए उन्हें ज़ी सिने अवॉर्ड फॉर बेस्ट फीमेल डेब्यू मिला। इसके बाद उन्होंने ‘मरजावां’ (2019), ‘हीरोपंती 2’ और ‘एक विलेन रिटर्न्स’ जैसी एक्शन फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाई। 2023 में उन्होंने फिल्म ‘अपूर्वा’ में एक सर्वाइवल थ्रिलर किरदार निभाकर अपनी अभिनय प्रतिभा का एक नया रूप दिखाया।

राधिका शर्मा को प्रिंट मीडिया, प्रूफ रीडिंग और अनुवाद कार्यों में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। हिंदी और अंग्रेज़ी भाषा पर अच्छी पकड़ रखती हैं। लेखन और पेंटिंग में गहरी रुचि है। लाइफस्टाइल, हेल्थ, कुकिंग, धर्म और महिला विषयों पर काम...