प्रियंका चोपड़ा जोनस आज ग्लोब-ट्रॉटिंग फैशन क्वीन बन चुकी हैं। प्रियंका उन एक्ट्रेस की लिस्ट में आती है जो न सिर्फ केवल बॉलीवुड में बल्कि हॉलीवुड में भी काफी फेमस है। प्रियंका हमेशा अपने यूनिक स्टाइल की वजह से सुर्खियों में बनी रहती है। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक हमेशा प्रियंका की चर्चाएं होती रहती है। कभी वे अपने यूनिक हेयरस्टाइल और ऑउटफिट की वजह से चर्चाओं का विषय बनती है तो कभी अपने लक्ज़री बैग को लेकर सुर्खियों में आती है। वहीं अब प्रियंका एक बार फिर सुर्खियों में छाई है इस बार लोग उनके लक्ज़री बैग के कलेक्शन को लेकर बातें कर रहे है। आपको बता दें कि, प्रियंका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। जहां उनके लाखों फैंस है, जो हर पल उनके हर कदम की खबर रखते है और उन्हें बहुत प्यार देते है।

 

आज हम आपके साथ प्रियंका चोपड़ा जोनस के कुछ लक्ज़री बैग्स का कलेक्शन दिखाने जा रहे है। हम उनके कलेक्शन के साथ-साथ उन बैग्स की भी कुछ खासियत बताएंगे। तो चलिए शुरू करते है:

 

चेंनल बैग

प्रियंका चोपड़ा जोनस को बीते दिनों चैनल ब्रांड के आइवरी रंग के टैन हैंडल बैग के साथ स्पॉट किया गया था। इस बैग की कीमत की बात करें तो यह 2.5 लाख रुपए है। इस बैग की खासियत यह है कि, इसके हैंडल को छिपकली की त्वचा से तैयार किया गया है। वहीं इस बैग के साथ प्रियंका ने बहुत ही सुन्दर येलो कलर का ऑउटफिट कैरी किया है।

 

डियॉर बुक टोट बैग

प्रियंका चौपड़ा के इस बैग की बात की जाए तो इसकी कीमत है लगभग 1,90,000 रूपए। इस बैग का Blue version पहले ही लेबल की ऑफिसियल  ई-कॉमर्स वेबसाइट पर बिक चुका है। वहीं इसकी खासियत की बात की जाए तो इस बैग को बनाने में 37 घंटे की कढ़ाई लगती है, जिसमें 1.5 मिलियन हाथ से सिलने वाले टांके लगते हैं, जिससे यह एक तरह का टुकड़ा बन जाता है। इससे आप अंदाजा लगा सकते है कि इस बैग को बनाने की कितनी मेहनत लगती है।

 

गुच्ची बैग

आपने यह नाम तो जरूर सुना होगा। हर लकड़ी की ख्वायिश होती है गुच्ची का बैग लेने की। इस बैग की कीमत की बात करें तो यह 1.39 लाख रूपए का है। प्रियंका के इस 1.39 लाख रूपए के बैग में एक गुस्सैल बिल्ली बनी हुई है।

 

शोल्डर बैग

प्रियंका चोपड़ा का यह बैग काफी क्लासिक लुक दे रहा है। इस बैग को आप डेस्क से लेकर डिनर तक कही भी कैरी किया जा सकता है। इस बैग की कीमत कबीर 2.59 लाख है। ब्लैक कलर के इस क्लासिक बैग के साथ प्रियंका ने फुल डेनिम ऑउटफिट कैरी किया है। जिसमे में बहुत ही शानदार लग रही है।

 

डोड्स सेला बैग 

देसी गर्ल के इस बैग की कीमत करीब 2 लाख रूपए है। इस बैग को स्नैक स्किन प्रिंट दिया गया है। इस बैग के साथ प्रियंका ने बहुत ही सुंदर ऑउटफिट भी पहना है और इस ऑउटफिट पर चार चाँद लगाए है उनकी वाइट कलर की जैकेट ने।

 

मेडिया सिस्टर्स शॉर्ट कॉक प्रिंट बैग

कुछ समय पहले ही प्रियंका को इस ब्यूटीफुल ड्रेस और इस बैग के साथ स्पॉट किया गया था। माइक्रो बैग्स के ट्रैंड को फॉलो करते हुए प्रियंका ने इस बैग को अपने साथ कैरी किया था। इस बैग की कीमत की बात की जाए तो यह करीब 50 हजार रूपए का है। इस बैग के साथ देसी गर्ल प्रियंका ने पोल्का डॉट ड्रेस पहनी है।

 

शनैल फ्लैप बैग

प्रियंका चोपड़ा के इस शनैल फ्लैप बैग की कीमत करीब 3 लाख रूपए है। प्रियंका ने इस बैग के कलर से मैचिंग होता हुआ ड्रेस कैरी किया है। जो की बहुत ही सुन्दर लग रहा है।

 

जिम्मी चू

जिम्मी चू काफी फेमस ब्रांड है बॉलीवुड में तो इस नाम का गाना भी बन चूका है। जिम्मी चू का बैग हर लड़की कैरी करना चाहती है। वहीं प्रियंका के इस जिम्मी चू नाइन 2 फाइन टोट बैग की बात की जाए तो इसकी कीमत करीब 80 हजार रूपए है। इस लेदर बैग के साथ प्रियंका ने पैंटसूट का कॉम्बिनेशन दिया है।

 

 

यह भी पढ़े। 
Celebrity Makeup – तारा सुतरियां का ट्रेंडी मेकअप आप भी जरूर करें ट्राय, ये है टिप्स
बॉलीवुड से जुड़े हमारे लेख आपको कैसे लगे? अगर आपको किसी सेलिब्रिटी के बारे में जानना हैं या हमारे कोई लेख आपको पसंद आया हो तो आप अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेेजें।  हमें ई-मेल कर सकते हैं- editor@grehlakshmi.com