Swara Bhasker while speaking on bisexuality, she said that most people are bisexual. During this, she also mentioned Akhilesh Yadav’s wife and MP Dimple Yadav, after which her remark grabbed attention.
Swara Bhasker while speaking on bisexuality, she said that most people are bisexual. During this, she also mentioned Akhilesh Yadav’s wife and MP Dimple Yadav, after which her remark grabbed attention.

Summary: स्वरा भास्कर का दिल अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव पर आया, बोलीं– "हम सब बाइसेक्शुअल हैं"

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। इस बार उन्होंने बाइसेक्शुअलिटी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि ज्यादातर लोग बाइसेक्शुअल होते हैं।

Swara Bhaskar Bisexual Statement: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर हमेशा अपने बयानों के लिए जानी जाती हैं। एक बार फिर उन्होंने ऐसा बयान दिया है, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया है और लोग इस पर तरह-तरह की रिएक्शन दे रहे हैं। दरअसल, इस बार स्वरा भास्कर ने बाइसेक्शुअलिटी पर बात की है। उनका कहना है कि हम में से ज्यादातर लोग बाइसेक्शुअल होते हैं। इसके साथ ही स्वरा ने अपने बयान में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी और सांसद डिंपल यादव का भी जिक्र किया है। तो आइए जानते हैं आखिर यह पूरा मामला क्या है।

स्वरा भास्कर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में सेक्शुअलिटी पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि उनकी नजर में ज्यादातर लोग बाइसेक्शुअल होते हैं। एक्ट्रेस का कहना था, “अगर इंसान को उसके हाल पर छोड़ दिया जाए तो वो स्वाभाविक रूप से बाइसेक्शुअल ही होगा। हेट्रोसेक्शुअलिटी यानी केवल विपरीत लिंग की ओर अट्रैक्शन, दरअसल एक सांस्कृतिक सोच है जिसे हजारों सालों से मानव समाज में बैठा दिया गया है।” इस दौरान उनके पति फहाद अहमद भी वहीं मौजूद थे। दिलचस्प बात यह रही कि जब स्वरा ये सब कह रही थीं तो फहाद ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और चुपचाप उनकी बातों को सुनते रहे।

आपको बता दें कि स्वरा भास्कर इन दिनों अपने पति फहाद अहमद के साथ कलर्स के रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में हिस्सा ले रही हैं। शो के दौरान एक गेम खेलते समय उनसे पूछा गया कि उनका क्रश कौन है। सभी को उम्मीद थी कि वे किसी बॉलीवुड या हॉलीवुड एक्टर का नाम लेंगी, लेकिन स्वरा ने सबको चौंकाते हुए बताया कि उनका क्रश कोई फिल्मी सितारा नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी और सांसद डिंपल यादव हैं। स्वरा ने कहा कि हाल ही में उनकी मुलाकात डिंपल यादव से हुई थी और उनकी पर्सनैलिटी उन्हें काफी ज्यादा इंप्रेस कर गई। बता दें कि जिस डिंपल यादव पर स्वरा दिल हार बैठी है वो दो बच्चों की मां है और यूपी से सांसद भी हैं।

हाल ही में ऐसा ही एक वाकया सामने आया। सोशल मीडिया पर एक यूज़र ने उनके पति फहाद अहमद को जातिवादी शब्द कहकर ट्रोल किया। उस यूज़र ने खुद को गौरवशाली हिंदू और अंबेडकरवादी बताया था, लेकिन साथ ही उसने अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया। स्वरा ने इस ट्रोलर को करारा जवाब दिया। उन्होंने उसका स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, “यह व्यक्ति जो खुद को हिंदू और अंबेडकरवादी कहता है, शायद उसे यह समझ ही नहीं कि ‘छपरी’ शब्द जातिवादी और अपमानजनक है। रेहड़ी लगाने वाले या झोपड़ी बनाने वाले लोग बुरे नहीं होते। असल में बुराई उस मानसिकता में है जिसमें झूठा अहंकार भरा होता है।”

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...