Web Series: टीवी और मोबाइल की स्क्रीन पर हम सोची समझी प्लानिंग मीना की तैयारी और कुछ धुरंधरों की टोली को अच्छे-अच्छे सिक्योरिटी को चकमा देकर अपराध की दास्तान करते हुए देखते हैं तो हमारे अंदर भी रोमांच जाग जाता है। ओटीटी की दुनिया में आई ऐसी ही कहानी मनी हाइस्ट ने दर्शकों के बीच ऐसी कहानियों को लेकर एक रुझान पैदा कर दिया है। कई दर्शक ऐसे हैं जो अब इस तरह की कहानी ढूंढ कर देखना पसंद कर रहे हैं। चलिए आज हम आपको ऐसे ही पांच वेब सीरीज की जानकारी देते हैं।
द ग्रेट हाइस्ट

साल 2020 में रिलीज हुई यह स्पेनिश वेब सीरीज कहीं ना कहीं मनी हाइस्ट जैसी ही है। फर्क सिर्फ इतना है कि यह सच्ची घटनाओं पर आधारित है। इसमें 1994 में हुई चोरी की एक सच्ची घटना को दिखाया गया है।
हैटन गार्डन हाइस्ट

यह भी सच्ची घटनाओं पर बनाई गई एक वेब सीरीज है जिसे अमेजन प्राइम पर देखा जा सकता है। ये दुनिया भर में डकैती पर बनाई गई सबसे बेहतरीन वेब सीरीज में से एक है। साल 2015 के प्लाट पर बनाई गई इस सीरीज में 4 चोरों की कहानी दिखाई गई है जो छुट्टियों का फायदा उठाकर एक बैंक की अंडरग्राउंड तिजोरी में सेंध लगते हैं और 40 मिलियन पाउंड उड़ा लेते हैं।
द किल प्वाइंट

2022 में आई है कहानी एक अमेरिकी रॉबरी की कहानी है। इसमें कई सारे सस्पेंस दिए हुए हैं जो आपको कहानी देखने के लिए बांधे रखेंगे। इसमें अमेरिकी नौसैनिकों का ग्रुप दिखाया गया है, जो हाल ही में इराक से लौटा है और सेंट पिट्सबर्ग में तीन जगह पर चोरी करने का प्लान बनाता है।
द एंड गेम

ये कहानी काफी शानदार है। इसमें लीड कैरेक्टर कानून प्रवर्तन अधिकारियों को दिखाया गया है। इस सीरीज में एक नहीं बल्कि कहीं चोरियां होती है और चोरी के मास्टरमाइंड और एफबीआई एजेंट के बीच चूहे बिल्ली का खेल दिखाया जाता है। सीरीज के अंत में होने वाले खुलासे किसी को भी चौंका सकते हैं।
कलाइडस्कोप

यह एक शानदार वेब सीरीज है जिसमें थ्रिलर और क्रिएटिविटी काफी अच्छी तरीके से दिखाई गई है। आप इस सीरीज का जो एपिसोड देखेंगे उसे हिसाब से क्लाइमैक्स बदलता हुआ दिखाई देगा। कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है दर्शकों का इंटरेस्ट उसमें उतना ही गहरा होता जाता है।
