Mysterious Movies On OTT
Mysterious Movies On OTT

Overview: सस्पेंस और रहस्यों से भरी हैं ये फिल्में

Mystery Thriller Movies On OTT: सस्पेंस और रहस्यों से भरी फिल्मों को देखने का अपना ही अलग मजा है। वहीं, जब बात ओटीटी प्लेटफॉर्म की आती है, तो हर कोई कुछ नया देखना चाहता है। ओटीटी पर दिमाग हिला देने वाली रहस्यों से भरी फिल्में देखने का अपना ही अलग मजा है। अपने कमरे में बैठकर आराम से दिल दहला देने वाली फिल्में देखकर दिन बन जाता है। आजकर ओटीटी पर लोग थ्रिलर जोनर की फिल्में देखना ज्यादा पसंद करते रहे हैं। ऐसे में अगर आपको भी क्राइम और सस्पेंस से भरी फिल्में देखने का शौक है, तो आज हम आपको कुछ ऐसी हिडन जेम फिल्मों के बारे में बताएंगे, जो आपको जरूर देखनी चाहिए। इसे देखने के बाद आपका भी माथा घूम जाएगा। 

Mysterious Movies On OTT: सस्पेंस और रहस्यों से भरी फिल्मों को देखने का अपना ही अलग मजा है। वहीं, जब बात ओटीटी प्लेटफॉर्म (OTT Platform)की आती है, तो हर कोई कुछ नया देखना चाहता है। ओटीटी पर दिमाग हिला देने वाली रहस्यों से भरी फिल्में देखने का अपना ही अलग मजा है। अपने कमरे में बैठकर आराम से दिल दहला देने वाली फिल्में देखकर दिन बन जाता है। आजकर ओटीटी पर लोग थ्रिलर जोनर की फिल्में देखना ज्यादा पसंद करते रहे हैं। ऐसे में अगर आपको भी क्राइम(Crime Movies) और सस्पेंस से भरी फिल्में देखने का शौक है, तो आज हम आपको कुछ ऐसी हिडन जेम फिल्मों के बारे में बताएंगे, जो आपको जरूर देखनी चाहिए। इसे देखने के बाद आपका भी माथा घूम जाएगा। 

बैरट हाउस

YouTube video

साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म सस्पेंस से भरपूर है। इस फिल्म में एक मिडिल क्लास परिवार की कहानी दिखाई गई है। अमित साध और मंजरी फडनीस फिल्म में लीड रोल में हैं। दोनों ने फिल्म में पति-पत्नी का किरदार निभाया है। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर मौजूद है। इसे आपको एक बार जरूर देखना चाहिए।

रहस्य

YouTube video

मिस्ट्री और थ्रिलर पसंद करने वाले लोगों को एक बार रहस्य फिल्म जरूर देखनी चाहिए। फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी पिता के इर्द-गिर्द घूमती है, जिस पर अपनी ही बेटी की हत्या का आरोप लगता है। जैसे-जैसे मामले की जांच आगे बढ़ती है, वैसे ही दिमाग को हिला देने वाले रहस्य सामने आने लगते हैं। फिल्म में केके मेनन, टिस्का चोपड़ा, आशीष विद्यार्थी, कुणाल शर्मा ने काम किया है। इसे आप ZEE5 पर देख सकते हैं। 

चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट

YouTube video

इस फिल्म में एक ऐसे शहर की कहानी दिखाई गई है, जहां क्रिटिक्स की रहस्यमयी हत्याएं होने लगती हैं। इस मामले को सुलझाने के लिए पुलिस और क्रिमिनल साइकोलॉजिस्ट मिलकर काम करते हैं। हर पल इस फिल्म को देखते हुए आपकी धड़कने तेज होने लगेंगी। जांच के आगे बढ़ने पर चौंकाने वाले सच सामने आते हैं। यह फिल्म ZEE5 पर उपलब्ध है। 

हिट: द फर्स्ट केस

साल 2022 में रिलीज हुई इस फिल्म में एक लापता महिला की खोज में लगे पुलिस वाले की कहानी दिखाई गई है। इस क्राइम थ्रिलर को देखकर आप एक सेकेंट के लिए भी अपनी पलकें नहीं झपका पाएंगे। सस्पेंस से भरी यह कहानी तेलुगु फिल्म की हिंदी रीमेक है। राजकुमार राव, सान्या मल्होत्रा और अखिल अय्यर ने इस फिल्म में शानदार काम किया है। इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। 

इत्तेफाक

YouTube video

मिस्ट्री से भरी ये कहानी पक्का आपका दिल जीत लेगी। साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म इत्तेफाक आपकी वॉच लिस्ट में होनी ही चाहिए। कहानी एक एक राइटर और एक होममेकर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो डबल मर्डर के प्राइम सस्पेक्ट हैं। कहानी में असली कातिल को ढूंढने की पूरी कोशिश की जा रही है। असल में कौन कातिल है, ये जानने के बाद हर किसी के होश उड़ सकते हैं। इस क्राइम थ्रिलर को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...