सुरभि चंदना का बेहद ग्लैमरस अवतार
सुरभि चंदना अपनी ग्लैमरस तस्वीरों की वजह से लाइमलाइट में नजर आया करती हैं। आइए नजर डालते हैं एक्ट्रेस की कुछ ग्लैमरस तस्वीरें पर।
Surbhi Looks: एक्ट्रेस सुरभि चंदना टीवी जगत की टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। एक्टर नकुल मेहता के साथ ‘इश्कबाज़’ शो में मुख्य किरदार निभाने वाली सुरभि चंदना ने अपनी शानदार एक्टिंग से काफी लोकप्रियता हासिल बटोरी हैं। वहीं अपने शानदार लुक्स और फैशन सेंस के वजह से एक्ट्रेस को सबसे फैशनेबल दीवाओं में से एक माना जाता है।
सोशल मीडिया हैंडल पर सुरभि की अच्छी खासी फैन फोलॉइंग है। अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए एक्ट्रेस आए दिन इंट्रेस्टिंग पोस्ट शेयर किया करती है। इतना ही नहीं वो अपनी ग्लैमरस तस्वीरों की वजह से लाइमलाइट में नजर आया करती हैं। आइए नजर डालते हैं एक्ट्रेस की कुछ ग्लैमरस तस्वीरें पर।
सुरभि चंदना का बेहद ग्लैमरस अवतार
गोल्डन कलर की हाई थाई स्लिट ड्रेस पहने सुरभि चंदना बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं। सुरभि चंदना की वन शोल्डर नेक स्लिट ड्रेस उनके लुक में ग्लैमर का तड़का लगा रहा है। सुसुरभि अपने लुक से फैंस को इंप्रेस कर रही हैं। वहीं उनकी स्माइल बेहद खूबसूरत लग रही है। एक्ट्रेस ने अपने चेहरे पर डार्क मेकअप और कर्ल्स बालों से अपने लुक को कम्प्लीट किया।
एक्ट्रेस सुरभि चंदना ब्रालेट टॉप पहनकर अपने बोल्ड अंदाज से अपना जलवा बिखेर रही हैं। प्रिंटेड ब्रालेट टॉप और शॉर्ट्स पहने हुए एक्ट्रेस सिजलिंग पोज देती नजर आ रही हैं। इस लुक के साथ सुरभि में अपने फेस पर सटल मेकअप किया और न्यूड लिप शेड लगाया है। सुरभि अपनी इस अदाओं से सभी को घायल कर रही हैं।
ब्राउन कलर की बॉडी कट ड्रेस पहने सुरभि चंदना अपने इस ग्लैमरस अवतार में बिजलियां गिरा रही हैं। इस डीप नेक ड्रेस में एक्ट्रेस बेहद हॉट लग रही हैं। सुरभि ने इस ड्रेस के साथ थ्रेडर इयररिंग्स और हाथ में खूबसूरत ब्रासलेट कैरी किया है। अपने इस बोल्ड लुक को पूरा करते हुए एक्ट्रेस ने फेस पर डार्क मेकअप किया कर बालों को खुला छोड़ा है।
ब्लू कलर की बिकिनी लुक में सुरभि चंदना बेहद बोल्ड अवतार में कहर ढा रही हैं। एक्ट्रेस ने क्रॉस कट बिकिनी और टाई एंड हाई लोअर वियर के साथ गले में खूबसूरत सा नेकलेस पहना हुआ है। सुरभि ने अपने लुक को पूरा करते हुए कानों में हूप्स लगाए हैं और चेहरे पर न्यूड मेकअप के साथ बालों को खुला छोड़ दिया है।
सुरभि चंदना इन शोज़ में आई नज़र
टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने अपने करियर की शुरुआत साल 2008 में फेमस शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में एक कैमियो रोल के साथ की थी। इसके बाद शो ‘कुबूल है’ में एक्ट्रेस को बड़ा ब्रेक मिला। इस शानदार शो के बाद सुरभि हिट शो ‘इश्कबाज़’ में नजर आईं। इसमें सुरभि चंदना के साथ मुख्य भूमिका में नकुल मेहता भी दिखाई दिए थे। यह शो लोगों के पसंदीदा शोज में से एक था। इसके बाद एक्ट्रेस ने ‘नागिन’, ‘दिल बोले ओबेरॉय’ और ‘संजीवनी’ जैसे शोज में काम किया है। फिलहाल वो धीरज धूपर के साथ सीरियल ‘शेरदिल शेरगिल’ में नजर आ रही हैं।
