सनी लियोनी ने भोजपुरी गाने में लगाई आग, 'लड़की दीवानी' गाने ने इंटरनेट पर मचाया धमाल
भोजपुरी इंडस्ट्री के नीलकमल सिंह एक बेहतरीन सिंगर के साथ एक्टर भी हैं। नीलकमल गाने रिलीज होते ही धमाल मचा देते हैं। अब नीलकमल इन दिनों अपने नए गाने को लेकर सुर्खियों में हैं, उनका एक गाना आया है जिसने हर जगह बवाल काट दिया है। इस गाने में नीलकमल के साथ कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी अपना जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं।
Sunny Leone Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के नीलकमल सिंह एक बेहतरीन सिंगर के साथ एक्टर भी हैं। नीलकमल गाने रिलीज होते ही धमाल मचा देते हैं। अब नीलकमल इन दिनों अपने नए गाने को लेकर सुर्खियों में हैं, उनका एक गाना आया है जिसने हर जगह बवाल काट दिया है। इस गाने में नीलकमल सिंह के साथ कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी अपना जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं। सनी लियोनी और नीलकमल के इस गाने का नाम लड़की दीवानी है जो हाल ही में रिलीज हुआ है। गाने में सनी के मूव्स देखकर फैंस उनके दीवाने हो गए हैं। लड़की दीवानी में सनी और नीलकमल की केमिस्ट्री बहुत शानदार है।
नीलकमल के साथ सनी लियोनी ने उड़ाया गर्दा
दरअसल, सनी लियोन और नीलकमल का जो नया गाना आया है, उसका नाम ‘लड़की दीवानी’ है। टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। अबतक इस गाने पर 14 मिलियन व्यूज आ चुके हैं इस गाने को देखकर हर कोई नीलकमल की जय-जय कर रही है। लोगों ने सिंगर को भोजपुरी का अरिजीत सिंह बता दिया।लोगों ने सिंगर को भोजपुरी का अरिजीत सिंह बता दिया।
सनी लियोनी जो अब तक बॉलीवुड फिल्मों में अपना सफर तय कर रही थीं। वहीं, अब वह भोजपुरी इंडस्ट्री की तरफ रुख कर चुकी हैं। गाने में वह कभी लाल रंग की तो कभी पीले और नीले रंग की साड़ी में कहर ढा रही हैं। उन्होंने इस म्यूजिक वीडियो में जान फूंक दी है। वहीं ये गाना यूट्यूब पर ट्रेंडिंग लिस्ट में भी बना हुआ है। बता दें, इससे पहले नीलकमल ने आकाँक्षा पुरी के साथ फ्लोर पर आग लगाई थी और एक तड़का-भड़कता गाना लेकर आए थे। वहीं, अब वह सनी लियोनी के साथ पारा हाई कर रहे हैं। दोनों की पहले फोटो वायरल हुई थी, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई थी। और अब उनका नया गाना आया है। नीलकमल को साल 2003 में सफलता मिली, जब उनका भोजपुरी गाना ‘मोसी के चुम्मा लेह ये पापा’ रिलीज हुआ और इसे यूट्यूब पर खूब सफलता मिली। इसके बाद नीलकमल ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
गाने में सनी लियोनी का दिखा अलग अंदाज
भोजपुरी गाने में सनी लियोनी का अंदाज एकदम अलग है। ‘लड़की दीवानी’ को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट और प्यार देखकर ये साफ है कि यह गाना जल्द ही कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकता है। नीलकमल सिंह और सनी लियोनी की इस सुपरहिट जोड़ी ने भोजपुरी और बॉलीवुड के फैंस को एक बेहतरीन म्यूजिक एक्सपीरियंस दिया है। अगर आपने अभी तक ये गाना नहीं देखा, तो जरूर देखें क्योंकि ये एंटरटेनमेंट और रोमांस का परफेक्ट डोज है!
फैंस ने गाने को दिया खूब प्यार

इस गाने पर लोग ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा- लाजवाब गाना, नीलकमल भैया की जय। दूसरे ने लिखा- बिहार का बेटा , मेहनत की मिसाल, भोजपुरी किंग नीलकमल सिंह का नाम सबके दिल में बेमिसाल। एक ने लिखा- धीरे-धीरे भोजपुरी का हीरो बॉलीवुड में जा रहा है। एक ने लिखा- सनी लियोनी ने दिल जीत लिया। बता दें सनी लियोनी और नीलकमल का ये गाना जल्द ही कई रिकॉर्ड तोड़ते हुए नजर आ सकता है।
