sunil shetty and kl rahul
sunil shetty and kl rahul

Suniel Shetty Reaction on KL Rahul: हाल ही में केएल राहुल ने टी20 क्रिकेट में 8000 रन पूरे कर विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिसके बाद उनके ससुर और बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने उनके प्रदर्शन पर अपनी खुशी जाहिर की है। सुनील शेट्टी ने कहा कि यह सिर्फ विराट कोहली को हराने के बारे में नहीं है, बल्कि यह केएल राहुल की कड़ी मेहनत और खुद पर विश्वास का परिणाम है।

केएल राहुल का रिकॉर्ड-तोड़ प्रदर्शन

केएल राहुल ने हाल ही में गुजरात टाइटंस के खिलाफ एक मैच में 65 गेंदों में नाबाद 112 रन बनाकर अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। इस पारी के दौरान उन्होंने टी20 क्रिकेट में अपने 8000 रन पूरे किए।

यह उपलब्धि उन्होंने केवल 224 पारियों में हासिल की, जिससे वह विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए सबसे तेज़ 8000 टी20 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। विराट कोहली ने यह मुकाम 243 पारियों में हासिल किया था।

विश्व स्तर पर, केएल राहुल इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं, क्रिस गेल (213 पारियां) और बाबर आजम (218 पारियां) उनसे आगे हैं।

सुनील शेट्टी की प्रतिक्रिया

“रोंगटे खड़े हो जाते हैं”: सुनील शेट्टी ने कहा, “मुझे यह (केएल राहुल का कांतारा सेलिब्रेशन) बहुत पसंद आया। अभी भी मैं वह देखता हूँ तो मेरे रोंगटे खड़े हो जाते हैं।

हर क्रिकेटर को एक ऐसा मौका मिलना ही चाहिए। वह मानता है कि, वह यह कर सकता है और उसने कर दिखाया। आपको पता है वह पहली बार था जब मैंने उसे फोन किया और कहा कि मुझे यह कितना पसंद आया।”

आत्मविश्वास और दबाव से उबरना: सुनील शेट्टी का मानना है कि राहुल सोशल मीडिया की अपेक्षाओं और दबाव के अंदर दब गए थे और अब इससे उभर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा, “पहले राहुल काफी सारे नेट सेशन और फंक्शनल ट्रेनिंग करता था। मुझे लगता है कि अब उसे यह एहसास हो गया है कि उसे इस खेल का मजा उठाना है।”

“बैट बात करेगा”: जब उनसे राहुल के प्रदर्शन के बारे में पूछा गया तो सुनील शेट्टी ने कहा, “राहुल की बैट बात करेगी मैं क्या बात करूं और अपनों की क्या। अपनों की हम क्या तारीफ कर सकते हैं। मैंने कभी अपने खुद का भी मैंने मैंने मेरी फिल्में जब चली भी तो मैं उठ के ये नहीं बोला कि उसने इतना बिजनेस किया मैंने मैं अपने अगले फिल्म पे चला गया तो बाय नेचर ही हम लोग ऐसे हैं।”

टीम और माहौल का प्रभाव: सुनील शेट्टी ने यह भी बताया कि इस साल केएल राहुल के शानदार प्रदर्शन के पीछे दिल्ली कैपिटल्स में उन्हें मिला आरामदायक माहौल और टीम ओनरशिप का भी हाथ है। उन्होंने कहा, “बिल्कुल! दिल्ली का भी इम्पैक्ट है और टीम ओनरशिप का भी इम्पैक्ट है। आप जानते हैं।

आप जहां कम्फर्टेबल रहते हैं, उस माहौल में घुल मिल जाते हैं। मेरे हिसाब से वह उसका असर है। मुझे पता है इस बार डीसी में वह बहुत बहुत-खुश है। ओनरशिप से और बाकी टीम मेट्स के साथ, यही वजह है कि वह दिखाई भी दे रहा है।”

सुनील शेट्टी ने साफ तौर पर कहा कि केएल राहुल का प्रदर्शन किसी और को पीछे छोड़ने के बारे में नहीं है, बल्कि यह उनकी अपनी क्षमताओं को साबित करने और अपने खेल का आनंद लेने के बारे में है।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...