पत्थरों से बना अनोखा घर, खास इसे देखने दूर-दूर से पहुंचते हैं पर्यटक: Stone House in Portugal
Stone House in Portugal

क्या खासीयत है इस अनोखे घर की

एक पुर्तगाली इंजीनियर ने इस स्टोन हाउस को फेफे पर्वत पर बनाया।

Stone House in Portugal: यह स्टोन हाउस पाषाण युग का नहीं, बल्कि 1970 के दशक का है। ऐसी अनोखी संरचना होने के कारण, पुर्तगाल का पत्थर से बना ये घर तब से पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है। इस स्टोन हाउन का निर्माण मुख्य रूप से चार बड़ी चट्टानों से हुआ है जो कि घर की दीवार और छत के रूप में काम करते हैं। घर के अंदर के निर्माण के लिए अन्य सामग्रियां इस्तेमाल हुए हैं जैसे सीढ़ियों के लिए लकड़ी का इस्तेमाल किया गया है और घर में कांच की खिड़की और मेटल का दरवाजा है। इसके अलावा चट्टान के पास एक स्विमिंग पूल बनाया गया था।

एक पुर्तगाली इंजीनियर ने इस स्टोन हाउस को फेफे पर्वत पर बनाया। इसका निर्माण 1972 में शुरू हुआ और दो साल बाद 1974 में पूरा हुआ।

इस स्टोन हाउस ने कई पर्यटकों को फाफे पर्वत की ओर आकर्षित किया है, क्योंकि वे इस अनोखे घर को देखना चाहते हैं। इस घर की प्रसिद्धि तब और बढ़ गई जब इसे पुर्तगाली मीडिया और साथ ही इंटरनेट पर दिखाया गया, जिसके आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ती गई।