गणितीय फॉर्मूले का पालन कर यह काम करती है मधुमक्खियां
बिना डंक वाली यानी स्टिंगलेस मधुमक्खियों में यह कला है। है
Stingless Tetragonula Bees: मधुमक्खियां भी कलाकार होती हैं और यह साबित होता है एक शोध से जिसमें बताया गया है कि मधुमक्खी की एक प्रजाति 3डी आकार में बनाती है जो कि किसी फूल या किस्टल की तरह लगते हैं। ये किसी मल्टी स्टोरी पार्किंग की तरह भी दिखते हैं। यह खोज ब्रिटेन और स्पेन में हुई है। इस प्रजाति की मधुमक्खी ट्रेट्रागोन्युला है। कमाल की बात यह है कि वह दिमाग में गणितीय फॉर्मूले का पालन कर यह काम करती है। घुमावदार आकार में तैयार ये छत्ता बेहद खूबसूरत लगता है।
बिना डंक वाली यानी स्टिंगलेस मधुमक्खियों में यह कला है। हैरानी की बात यह है कि अगर आप उस छत्ते को तोड़ दें तो ये मधुमक्खियां हर बार वैसे ही छत्ता बना देती है।
