दुनिया का सबसे महंगा कीड़ा क्यों हैं स्टैग बीटल?: Stag Beetle Price
Stag Beetle Price

दुनियाभर में 1200 प्रजातियां हैं स्टैग बीटल

लोग इसे शौकिया तौर पर पालना चाहते हैं। इसे खरीदने के लिए बोली तक लगती है।

Stag Beetle Price: आपने कभी सुना है कि कीड़े भी बिकते हैं? एक कीड़ा तो ऐसा है जो कि दुनिया का सबसे महंगा कीड़ा माना जाता है। इसे खरीदने के लिए लोग करोड़ रूपए खर्च करने में भी पीछे नहीं हटते हैं। इस कीड़े का नाम है स्टैग बीटल। दुर्लभ प्रजाति होने से स्टैग बीटल की कीमत बहुत ज्यादा है। दरअसल जापान सहित कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इसकी काफी मांग है क्योंकि लोग इसे शौकिया तौर पर पालना चाहते हैं। इसे खरीदने के लिए बोली तक लगती है।

इस कीड़े की औसत लंबाई 2 से 4 इंच होती है लेकिन कहीं-कहीं 8 से 12 इंच की लंबाई तक भी बढ़ सकता है, विशेष कर जापान में पाए जाने वाले कीड़े की लंबाई इतनी मिल जाती है। दुनिया में स्टैग बीटल की केवल बारह सौ प्रजातियां हैं और उनमें से कुछ प्रजातियां काफी महंगी है। इस कीड़े से कई तरह की दवाइयां भी बनती है।

सोनल शर्मा एक अनुभवी कंटेंट राइटर और पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया, प्रिंट और पीआर में 20 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने दैनिक भास्कर, पत्रिका, नईदुनिया-जागरण, टाइम्स ऑफ इंडिया और द हितवाद जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया...