SSMB 28 Movie: दक्षिण भारत की फिल्मों का बोलबाला बढ़ता जा रहा है। हिंदी भाषी दर्शकों को दक्षिण भारत की फिल्में काफी पसंद आती हैं। फिर चाहे एक्शन की बात हो या कहानी की ये फिल्में दर्शकों का मन मोह लेती हैं। अभिनेता महेश बाबू अपने दर्शकों के लिए फिल्म SSMB 28 ला रहे हैं। अभिनेता महेश ने इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्म का पोस्टर शेयर किया है जिसमें फिल्म के रिलीज़ होने की तारीख 13 जनवरी 2023 है।
SSMB 28 Movie
पोस्टर में महेश एकदम कूल अवतार में नजर आ रहे हैं। पोस्ट शेयर करते ही महेश के फैन्स ने अपना प्यार दिखाया और फिल्म के टीज़र के लिए उत्सुक हैं। SSMB फिल्म का निर्देशन त्रिविक्रम श्रीनिवास ने किया है। फिल्म में महेश के साथ पूजा हेगड़े और सम्युक्ता मेनन भी नजर आएँगे। दर्शकों को फिल्म का बेहद इंतजार है। अब देखना होगा कि फिल्म दर्शकों को कितनी पसंद आती है। फिल्म की भाषा से संबंधित कोई जानकारी अभी सामने नहीं आयी है।