दर्शकों पर चढ़ा 'श्रीकांत' का ख़ुमार, बॉक्स ऑफिस पर हुई तगड़ी शुरुआत: Srikanth Box Office Collection
Srikanth Box Office Collection

Srikanth Box Office Collection: राजकुमार राव की इस साल की मोस्ट वेटेड फिल्म ‘श्रीकांत’ शुक्रवार को बड़े पर्दे पर रिलीज कर दी गई थी। ‘श्रीकांत‘ फिल्म के टीजर और ट्रेलर को दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया था, जिससे फिल्म के मेकर्स को उम्मीद थी कि मूवी बॉक्स ऑफिस में तगड़ा कलेक्शन करेगी। वहीं इस फिल्म के ट्रेलर को देखकर दर्शकों को यही उम्मीद थी कि अभिनेता राजकुमार राव देश के बड़े बिजनेसमैन श्रीकांत बोल्ला का किरदार बखूबी निभा रहे हैं। और अभी तक के कलेक्शन को देकर यही कहा जा सकता है कि दर्शकों के उम्मीद के मुताबिक बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव ने अपने अभिनय फिल्म में पेश किया है।

वहीं फिल्म मेकर्स के उम्मीद के मुताबिक ही बॉक्स ऑफिस पर ‘श्रीकांत’ मूवी की शुरुआत हुई है। फिल्म की मार्मिक कहानी में अभिनेता राजकुमार राव के अभिनय ने चार चाँद लगा दिया है जबकि उनके साथ काम कर रही आलाय एफ ने भी अपने अभिनय से दर्शकों का मन मोह लिया है। अगर फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन देखें तो ये कहना गलत नहीं होगा कि ‘श्रीकांत’ मूवी ने बॉक्स ऑफिस में तगड़ी शुरुआत की है। आने वाले दिनों में वीकेंड होने से बॉक्स ऑफिस में में इसकी कमाई और ज्यादा बढ़ने के आसार लगाए जा रहे हैं।

Also read : धोनी की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म की रिलीज डेट हुई घोषित, साथ में दिखेंगे जाह्नवी और राजकुमार राव: Mr. & Mrs. Mahi Movie

पहले दिन 2.25 करोड़ की कमाई

अभिनेता राजकुमार राव की मूवी ‘श्रीकांत’ को 10 मई 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया। फिल्म के मेकर्स को इस फिल्म से काफ़ी ज्यादा उम्मीद थी, और फिल्म की कमाई इस उम्मीद पर सही साबित हुई। ‘श्रीकांत’ मूवी ने पहले दिन कुल 2.25 करोड़ रूपये की कमाई की है। अगले दो दिन वीकेंड होने फिल्म की कमाई में और ज्यादा इजाफा दर्ज किया जा सकता है। फिल्म निर्देशक तुषार हीरानंदानी द्वारा बनाई गई ‘श्रीकांत’ मूवी का कुल बजट 40 करोड़ रूपये का था, और अभी तक की कमाई देखकर यही कहा जा रहा है कि ‘श्रीकांत’ मूवी यह आंकड़ा जल्द ही पार कर लेगी। आपको बता दें कि इस सप्ताह श्रीकांत मूवी के अलावा कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई है जिसका भरपूर फायदा फिल्म मेकर्स को मिल सकता है।

अलाया एफ का शानदार अभिनय

‘श्रीकांत’ मूवी के स्टार कास्ट की बात करें तो बिजनेसमैन श्रीकांत बोल्ला का किरदार अभिनेता राजकुमार राव निभा रहे हैं। जबकि इस फिल्म में उनके अपोजिट अलाया एफ नजर आ रही हैं, दर्शकों ने उनके अभिनय को खूब सराहा है। साथ ही श्रीकांत मूवी में शरद केलकर और ज्योतिका की भी अहम भूमिका नजर आ रही है। ज्योतिका हाल ही में बॉक्स ऑफिस में ब्लॉकब्लास्टर साबित हुई मूवी ‘शैतान’ में नजर आई थीं।