Spirit audio teaser released Prabhas power packed dialogues grab attention
Spirit audio teaser released Prabhas power packed dialogues grab attention

Overview: स्‍प‍िरिट का ऑडियो टीजर हुआ रिलीज

मचअवेटेड फिल्म स्पिरिट का ऑडियो टीजर प्रभास के जन्मदिन के मौके पर रिलीज किया गया है। इसमें उनके दमदार डायलॉग्स सुनाई दे रहे हैं।

Spirit Audio Teaser Out: भारतीय सिनेमा में ‘एनिमल‘ और ‘अर्जुन रेड्डी’ जैसी बोल्ड और इंटेंस फिल्में बनाने के लिए मशहूर निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह है उनकी अगली मचअवेटेड फिल्म स्पिरिट, जिसके लीड एक्टर प्रभास के जन्मदिन पर उन्होंने एक ऐसा तोहफा दिया जिसने फैंस का उत्साह चरम पर पहुंचा दिया है। लंबे समय से इस फिल्म से जुड़ी चर्चाएं थीं, खासकर दीपिका पादुकोण के फिल्म छोड़ने की खबरों के बाद, लेकिन अब वांगा ने सीधे प्रभास के बर्थडे पर फिल्म का पहला ‘ऑडियो टीजर’ जारी कर दिया है, जिसे उन्होंने ‘साउंड-स्टोरी’ का नाम दिया है।

स्‍प‍िरिट का ऑडियो टीजर रिलीज

YouTube video

प्रभास की अन्य आने वाली फिल्मों, ‘फौजी’ और ‘द राजा साब’, की चर्चा के बीच अचानक ‘स्पिरिट’ के इस अनाउंसमेंट ने सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया है। यह टीजर महज एक विजुअल टीजर नहीं, बल्कि वांगा के स्टाइल में एक अनोखी ऑडियो प्रस्तुति है। इसमें पर्दे पर कोई सीन नहीं दिखता, बल्कि दमदार वॉयसओवर और हर्षवर्धन रामेश्वर का सिहरन पैदा करने वाला बैकग्राउंड म्यूजिक सुनाई देता है, जो दर्शकों को सीधे फिल्म के माहौल में खींच लेता है।

संदीप रेड्डी वांगा ने दी प्रभास को बधाई

संदीप रेड्डी वांगा ने इस खास मौके पर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इसे साझा करते हुए प्रभास को बधाई दी। उन्होंने लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो प्रभास अन्ना। पेश है पांच भारतीय भाषाओं में एक ‘साउंड-स्टोरी’, सीधे दिल से, हर उस फैन के लिए, जिसने हिंदी में अपनी आवाज महसूस की है।” यह कैप्शन ही बताता है कि वांगा ने यह तोहफा सीधे प्रभास के चाहने वालों के लिए तैयार किया है।

साउंड स्टोरी में दिखी कहानी की झलक

इस ‘साउंड-स्टोरी’ ने फिल्म की कहानी की एक झलक भी पेश कर दी है। प्रभास फिल्म में एक पूर्व आईपीएस अधिकारी और अकादमी टॉपर की भूमिका निभा रहे हैं। कहानी के मुताबिक, कुछ गंभीर मुद्दों के चलते उनकी गिरफ्तारी होती है और वह जेल पहुंच जाते हैं। यहां उनका सामना होता है प्रकाश राज द्वारा निभाए गए एक सख्त वार्डन से, जो अपने बनाए कठोर नियमों पर चलता है।

यह स्पष्ट है कि इन दोनों मजबूत किरदारों के बीच की भिड़ंत ही फिल्म का मुख्य आकर्षण होगी। प्रोमो के अंत में, प्रभास की शांत मगर आत्मविश्वास भरी आवाज में एक डायलॉग सुनाई देता है, “बचपन से मेरी बस एक ही बुरी आदत रही है।” यह लाइन दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देती है कि आखिर वह ‘बुरी आदत’ क्या है, जो एक आईपीएस अधिकारी को जेल तक ले आई।

संदीप रेड्डी वांगा और प्रभास की पहली फिल्म

‘स्पिरिट’ प्रभास और संदीप रेड्डी वांगा की एक साथ पहली फिल्म है, जिसने घोषणा के समय से ही उत्सुकता पैदा कर दी थी। इस अनाउंसमेंट वीडियो से फिल्म की कास्टिंग पर भी मुहर लग गई है। पहले इस फिल्म में दीपिका पादुकोण को लीड एक्ट्रेस के तौर पर देखा जा रहा था, लेकिन अब यह कन्फर्म हो गया है कि तृप्ति डिमरी ही प्रभास के साथ मुख्य भूमिका में होंगी। इसके अलावा, प्रकाश राज और विवेक ओबेरॉय जैसे मंझे हुए कलाकार भी अहम किरदारों में नजर आएंगे, वहीं दिग्गज अभिनेत्री कंचना भी कास्ट का हिस्सा हैं।

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...