Sonu Sood in Legal Trouble: एक्टर सोनू सूद कानूनी अड़चन में फंस गए हैं और इसका कारण उनका बाइक चलाना है। दरअसल सोनू सूद बिना हेलमेट के स्पीति घाटी में बाइक चला रहे थे और इसलिए उन्हें लोगों की आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। और ऐसा इसलिए क्योंकि वह हाल ही में सड़क सुरक्षा के बारे में बात कर रहे थे। एक इंस्टाग्राम पेज पर स्पीति के कई वीडियोज़ दिख रहे हैं, जिसमें सोनू सूद बिना शर्ट और हेलमेट पहने बाइक चला रहे हैं। इंटरनेट पर कई लोगों द्वारा आलोचना किए जाने के बाद स्पीति घाटी ने एक्स पर पोस्ट किया कि वे कानूनी कार्रवाई करेंगे।
क्या है पूरा मामला?
तीन दिन पहले एक इंस्टाग्राम पेज पर सोनू सूद के कुछ वीडियोज़ पोस्ट किए गए। एक वीडियो में सोनू को बर्फ से ढके पहाड़ों पर बाइक राइडर्स के साथ शर्टलेस, शॉर्ट्स में और सनग्लासेज लगाए हुए बाइक चलाते हुए दिखाया गया है। वीडियो के साथ लिखा है, “ये स्पीति है…यहां सिर्फ असली लोग चलते हैं..।” पेज ने अन्य वीडियो भी पोस्ट किए हैं, जिसमें सोनू बाइक अन्य बाइक राइडर्स से कहते हैं कि उन्हें उनके साथ बाइक चलकर मजा आया। बाइक राइडर्स से बात करने से पहले वह उस वीडियो में पहने हुए हेलमेट उतार देते हैं।
जबकि अन्य वीडियो में सोनू को हेलमेट पहने हुए दिखाया गया है, लेकिन सोशल मीडिया पर वही वीडियो वायरल हुआ जिसमें वह बिना हेलमेट पहने नजर आए हैं।
क्या कहा लोगों ने?
इंस्टाग्राम और एक्स पर लोग इससे नाराज दिखे, सबने सोनू सूद की आलोचना की है। एक व्यक्ति ने लिखा, “कृपया राइडिंग गियर और हेलमेट पहनें…आप दयालुता और प्रेरणा का एक बेहतरीन उदाहरण रहे हैं। कृपया ऐसे इलाकों में बिना हेलमेट और उचित गियर के राइडिंग को प्रोत्साहित न करें।” एक अन्य ने लिखा, “तथाकथित स्टार बिना हेलमेट और गियर के राइडिंग कर रहे हैं।”
एक व्यक्ति ने सवाल किया, “तो क्या हिमाचल पुलिस स्पीति में बिना हेलमेट के राइडिंग करने के लिए सोनू सूद के खिलाफ कोई कार्रवाई करेगी? कोई सुरक्षात्मक गियर नहीं, कोई कपड़े नहीं , भगवान जाने कि वह क्या बढ़ावा देने की कोशिश कर रही हैं। क्या सेलिब्रिटी कानून से ऊपर हैं?”
एक नाराज एक्स यूजरने लिखा, “यह घृणित प्रवृत्ति एक महामारी की तरह बन रही है। ये जगहें बिना किसी आसान पहुंच के संरक्षित थे। अब हर मूर्ख इन खतरनाक सड़कों पर अपनी मूर्खता का प्रदर्शन करता है। मुझे समझ में नहीं आता कि कानून उन्हें प्रतिबंधित करने के लिए कोई सख्त कार्रवाई क्यों नहीं करता है।” एक ने मजाक में कहा, “लोल्ज़ सिर्फ हेलमेट जरूरी है, बिना टीशर्ट के गाड़ी चलाने पर कोई कानून नहीं है।”
स्पीति पुलिस की कारवाई
— Lahaul & Spiti Police (@splahhp) May 26, 2025
स्पीति पुलिस ने एक्स पर एक नोट जारी किया, जिसमें कहा गया है कि वे सोनू के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। उनके बयान में लिखा है, “सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बॉलीवुड एक्टर लाहौल-स्पीति जिले में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार यह वीडियो वर्ष 2023 का लग रहा है।” नोट में आगे लिखा है, “हालांकि, वीडियो की प्रामाणिकता की जांच का काम काइलंग के डीएसपी मुख्यालय को सौंप दिया गया है। कानून के अनुसार जो भी आवश्यक कार्रवाई की आवश्यकता होगी, वह जिला पुलिस द्वारा की जाएगी। जिला पुलिस लाहौल-स्पीति के सभी नागरिकों और पर्यटकों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने और अनुशासित और जिम्मेदार व्यवहार अपनाने की अपील करती है।”
