अमिताभ बच्चन के गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 13 वां सीजन अपने आखिरी दौर में पहुंच गया है। इस शो में आम आदमी से लेकर ख़ास लोग तक शामिल होते हैं। दर्शकों द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किये जाने वाले इस शो में अमिताभ बच्चन अपने अंदाज से लोगों का दिल जीत लेते हैं। इस बार के एपिसोड में बिग बी ने शान और सोनू निगम का अभिवादन बेहद गर्मजोशी के साथ किया। दोनों सिंगर ने ‘देख ना हाय रे सोचा ना, हाय रे रख दी निशाने पे जान’ गाना गाते हुए आए| फिल्म थ्री इडियट का गाना ‘ऑल इज वेल’ गाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
सोनू निगम और शान ने गेम में सही जवाब देकर 25 लाख रुपये जीते। गायकों ने जीती हुई राशि एक वृद्धाश्रम को दान कर दी। आपको जानकार हैरानी होगी कि सोनू निगम चार साल की उम्र से स्टेश पर गाना गा रहे हैं। अमूमन इस उम्र में बच्चे खेल—कूद में लग रहते हैं लेकिन सोनू निगम ने गायकि शुरू कर दी थी। दिल्ली से संबंध रखने वाले सोनू ने बताया कि 44 साल उन्हें स्टेज पर गाना गाते हुए हो गए हैं। सोनू ने जनता के लिए करोड़पति के सेट पर ‘क्या हुआ तेरा वादा, वो कसम, वो इरादा’ और ‘देखो..देखो..ये शाम बड़ी मस्तानी, धीरे-धीरे बन जाए ना कोई कहानी…’ भी गाकर सुनाया।
यह भी पढ़ें | टीवी कॉर्नर– KBC 13 के सेट पर पंकज त्रिपाठी ने अपनी जिंदगी का एक किस्सा बताते हुए पत्नी का किया शुक्रिया