छोटे परदे के बड़े सितारे सिद्धार्थ शुक्ला अब आसमान के सितारे बन चुके हैं। जहां हर कदम बस अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की चर्चाएं हो रही थीं उनके दुनिया से चले जाने के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में मानो जैसे सन्नाटा पसर गया था। सिद्धार्थ शुक्ला के पीछे एक अधूरी कहानी रह गई। जी हां सिद्धार्थ और शहनाज जिसे हम प्यार से सिडनाज बोलते हैं इनकी कहानी अब से यादों में ही रहेगी। सिद्धार्थ के जाने के बाद उनका परिवार और शहनाज गिल बेहद बुरी तरह से टूट गए हैं। शहनाज और सिद्धार्थ की जोड़ी सबसे कमाल की है। दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे और शादी भी करना चाहते थे लेकिन इनकी एक कहानी अधूरी ही रह गई। वही आपको बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला शहनाज गिल के साथ रिलेशन में आने से पहले और भी कई अभिनेत्रियों को डेट कर चुके हैं। इस आर्टिकल में हम उसी के बारे में बताने जा रहे हैं।

 

आकांक्षा पुरी और सिद्धार्थ शुक्ला

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला आकांक्षा पुरी को डेट कर चुके हैं। हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को किसी के सामने कबूल नहीं किया लेकिन मीडिया का मानना है कि दोनों एक दूसरे के साथ रिलेशन में थे। कई बार दोनों को कई बड़ी पार्टी में साथ देखा गया था। हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते के बारे में खुलकर किसी से नहीं कहा।

 

दृष्टि धामी और सिद्धार्थ शुक्ला

छोटे पर्दे के बड़े सितारे सिद्धार्थ शुक्ला टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री दृष्टि धामी को भी डेट कर चुके हैं। दरअसल झलक दिखला जा शो के दौरान दृष्टि धामी और सिद्धार्थ शुक्ला के अफेयर की खबरें खूब चर्चा में आई थी। मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक दोनों की जोड़ी ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। साथ ही दोनों की जोड़ी को भी लोग काफी पसंद कर रहे थे, लेकिन कुछ वक्त के बाद ही खबर आई कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। जिसके बाद यह भी खबर आई कि दृष्टि ने सिद्धार्थ के साथ ब्रेकअप के बाद अभिनेत्री ने नीरज खेमका से शादी कर ली।

 

रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री रश्मि देसाई का नाम भी सिद्धार्थ शुक्ला के साथ कई बार जोड़ा गया था। खबरों के मुताबिक बिग बॉस 13 में जब सिद्धार्थ और रश्मि ने एक दूसरे को देखा तो दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे थे। जिसके बाद दोनों के बीच प्यार की कहानी शुरू हो गई थी। रश्मि और सिद्धार्थ ने एक साथ स्विमिंग पूल में दमदार डांस परफॉर्मेंस भी दी थी। जिसे देखने के बाद इस जोड़ी की बॉन्डिंग साफ नजर आने लगी थी। लेकिन कुछ समय बाद दोनों की अलग होने की खबर भी सामने आ गई।

आरती सिंह और सिद्धार्थ शुक्ला

सिद्धार्थ शुक्ला का नाम आरती सिंह के साथ भी कई बार जोड़ा गया। लेकिन दोनों ने कभी भी अपने रिलेशन की पुष्टि सबके सामने नहीं की। जब भी उनके रिस्ते के बारे में दोनों से पूछा गया दोनों ने एक दूसरे को दोस्त ही बताया। बिग बॉस 13 में दोनों की दोस्ती और बॉन्डिंग साफ देखने को मिली थीं।

 

शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला

साथ ही बात करें सिडनाज की तो यह जोड़ी लोगों की चहेती जोड़ियों में से एक थी। बिग बॉस 13 के दौरान ही दोनों की जबरदस्त बॉन्डिंग देखी जाने लगी थी। इस दौरान शहनाज गिल ने खुले आम सिद्धार्थ से प्यार करने की बात स्वीकार की थी। इस जोड़ी ने बिग बॉस 13 के बाद कई म्यूजिक वीडियो प्रोजेक्ट में एक साथ काम भी किए। वही मीडिया रिपोर्ट की मानी जाए तो दोनों का रिलेशन काफी गहरा था और दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन सिद्धार्थ के जाने के बाद सिडनाज की कहानी अधूरी रह गई।

यह भी पढ़े।

ब्रेकअप के बाद कर रही हैं शादी की प्लानिंग तो इन बातों का रखें ख्याल

बॉलीवुड  संबधित हमारे लेख आपको कैसे लगे ? आप हमें अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेेजें। आप फैशन संबंधी टिप्स व ट्रेंड्स भी हमें ई-मेल कर सकते हैं- editor@grehlakshmi.com