19 साल बाद पति से अलग हुई अंगूरी भाभी, आपसी मतभेदों ने तोड़ दिया रिश्ता: Shubhangi Atre News
Shubhangi Atre News

Shubhangi Atre News: भाभी जी घर पर हैं कि मुख्य कलाकार अंगूरी भाभी यानी शुभांगी अत्रे (Shubhangi Atre) इस वक्त अपनी पर्सनल को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस 19 साल बाद अपने पति पियूष पूरी से अलग हो गई हैं और हर जगह इस रिश्ते के टूटने की चर्चा की जा रही है। सब जगह चल रही चर्चाओं के चर्चाओं के बीच एक्ट्रेस ने भी इस बात का अनाउंसमेंट कर दिया है कि वह अपने पति से अलग हो गई हैं।

Shubhangi Atre News: 1 साल से चल रहा अलगाव

बॉम्बे टाइम्स के साथ चर्चा करते हुए शुभांगी अत्रे ने बताया कि पिछले कुछ समय से हमारे बीच चीजें ठीक नहीं चल रही है और 1 साल से हम साथ भी नहीं रह रहे। पीयूष और मैंने अपने रिश्ते को बचाने की बहुत कोशिश की आपसी सद्भावना, प्रेम और विश्वास एक रिश्ते की नींव होते हैं लेकिन हमें महसूस हुआ कि हम अपने मतभेदों को नहीं सुलझा सकते हैं। हमने आपसी सहमति के साथ अलग रहने का फैसला किया है। हम अपने करियर पर फोकस करना चाहते हैं।

आसान नहीं था फैसला

रिश्ते के टूट जाने के बारे में शुभांगी अत्रे ने बताया कि यह फैसला उनके लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था क्योंकि उनके लिए पहले प्रायरिटी हमेशा उनका परिवार रहा है। एक्ट्रेस ने कहा कि जब इतने सालों का रिश्ता टूटता है तो वह आपको मानसिक और शारीरिक रूप से तोड़ कर रख देता है। मैं इससे प्रभावित थी लेकिन फिर हमने फैसला लिया क्योंकि हमें यह लेने की जरूरत थी। मुझे हमेशा से ही लगता है कि जीवन में आई परेशानियां आपको सबक सिखाती है।

बेटी का क्या होगा

शुभांगी अत्रे और पीयूष पूरी की 18 साल की बेटी आशी भी है और दोनों के अलग होने के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिरकार बेटी किसके साथ रहने वाली है। इस बारे में एक्ट्रेस ने जानकारी देते हुए बताया कि बेटी उन्हीं के पास रहती है लेकिन वह नहीं चाहते थे कि आपसी मतभेदों का असर उनकी बेटी के भविष्य पर पड़े इसलिए हर रविवार को उसके पता उससे मिलने के लिए आता है। एक्ट्रेस ने बताया कि मैं नहीं चाहती कि वह अपने पिता के प्यार से वंचित रहे।

कपल ने की थी लव मैरिज

शुभांगी अत्रे और पीयूष पुरी ने लव मैरिज की थी। पीयूष इंदौर के हैं जहां उनका पूरा परिवार रहता है और शुभांगी उनके पड़ोस में ही रहती थी। दोनों एडल्ट थे एक-दूसरे को पसंद करने लगे लेकिन उन्हें लगा कि घर वाले नहीं मानेंगे और इन्होंने कोर्ट मैरिज कर ली. हालांकि, बाद में परिवार ने उनका रिश्ता कबूल कर लिया।

ऐसा रहा करियर

एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे ने कसौटी जिंदगी से कस्तूरी का किरदार निभा कर अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने कई सीरियल में काम किया। उन्हें कुछ कॉमेडी शो में भी देखा गया और इसके बाद भाभी जी का किरदार निभा कर उन्होंने दर्शकों के दिल में खास जगह बना ली।

सीरियल में अनपढ़ महिला का किरदार निभाने वाली शुभांगी असल जिंदगी में बहुत पढ़ी-लिखी हैं और उन्होंने एमबीए की डिग्री हासिल की है इसके अलावा वो कथक डांसर भी हैं। लंबे समय से वो एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का हिस्सा हैं।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...