Shruti Haasan/Prabhas/Pawan Kalyan
Shruti Haasan/Prabhas/Pawan Kalyan

Summary: श्रुति हासन ने इंटरव्यू में किया खुलासा – साउथ के सुपरस्टार्स की विनम्रता सिर्फ दिखावा या एक रणनीति?

अभिनेत्री श्रुति हासन ने हाल ही में एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारों के पीछे छिपे वास्तविक व्यक्तित्व पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि कई सुपरस्टार्स की सार्वजनिक विनम्रता एक रणनीतिक निर्णय होती है, जो उनके करियर को बचाए रखने का जरिया बन चुकी है।

Shruti Haasan on Prabhas: फिल्मी दुनिया में नाम कमाना जितना चुनौतीपूर्ण है, उतना ही कठिन होता है उस नाम को बनाए रखना। साउथ इंडियन सिनेमा की फ़ेमस एक्ट्रेस श्रुति हासन ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में इस ग्लैमर से भरी दुनिया की कई परतों को बेबाकी से खोला। श्रुति हासन ने फैंस को साउथ इंडियन सिनेमा के सबसे बड़े नामों के जीवन पर एक दिलचस्प नजर डालने का मौका दिया।

श्रुति हासन ने यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में चौंकाने वाला खुलासा किया कि साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे जो सार्वजनिक रूप से बेहद विनम्र नजर आते हैं, असल में रणनीतिक फैसले के तहत ऐसे हैं। उन्होंने कहा, “उन्हें लगता है कि अगर वे विनम्र नहीं रहे, तो सब कुछ छिन सकता है। यह सब एक डर से पैदा होने वाली विनम्रता है।” श्रुति ने बताया कि कई सितारे ‘सरस्वती के हाथ चले जाने’ के डर से सबके सामने सॉफ्ट बने रहते हैं ताकि उनका करियर सलामत रहे। 

श्रुति ने बॉलीवुड, तमिल और कन्नड़ सिनेमा में भी काम किया है, लेकिन उन्हें सबसे पहले पहचान तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री से मिली। वह कहती हैं, “तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री ने मुझे मेरा पहला घर दिया। हैदराबाद से मेरा इमोशनल रिश्ता है। यह शहर मेरे करियर की नींव है।” श्रुति ने एक बचपन की याद भी शेयर की कि जब वह अपने पिता कमल हासन के लिए एक अवॉर्ड लेने गई थीं। उस समय उन्होंने स्टेज पर से कहा था, “मैं एक दिन अपनी ट्रॉफी लेने वापस आउंगी।” और श्रुति ने खुद से किए अपने वादे को निभाया भी। हालांकि, श्रुति ने यह भी बताया कि शुरुआत में वह निर्देशक बनना चाहती थीं, लेकिन समय के साथ उन्हें कैमरे के सामने अपनी पहचान मिली। अब एक्टिंग ही उनकी पसंद बन चुकी है।

श्रुति ने अपने करियर में पवन कल्याण, विजय, प्रभास, और रजनीकांत जैसे दिग्गजों के साथ काम किया है। वह कहती हैं, “पवन कल्याण और विजय दोनों ही ‘बहुत शांत और सज्जन’ हैं, लेकिन प्रभास नहीं हैं…। वो बहुत मज़ेदार हैं। मेरे साथ बेहद अच्छे रहे हैं। वो अपनी सफलता के लिए आभारी हैं, लेकिन बहुत बेपरवाह से रहते हैं। कुछ दिनों तो वो अभी भी इस सबको समझने की प्रक्रिया में हैं, सच कहूं तो। उन्होंने अपने हिस्से की चुनौतियाँ देखी हैं, और अब ये सब हुआ है; उनके भीतर कुछ बेहद इंसानी और प्यारा है।”

रजनीकांत की तारीफ करते वह थकती नहीं हैं, वह कहती हैं, “वह बुद्धिमान और पॉजिटिव इंसान हैं। सेट पर उनकी मौजूदगी से माहौल ही बदल जाता है। मैंने उन्हें मजाक में कहा था कि आप वाकई बहुत कूल हैं और उनके चेहरे पर मुस्कुराहट आ गई थी।”

प्रभास के साथ “सालार” में दमदार रोल करने के बाद श्रुति अब सुपरस्टार रजनीकांत के साथ “कूली” फिल्म में नजर आनेवाली हैं। इस प्रोजेक्ट को लेकर वह काफी उत्साहित हैं। इसमें फिल्म में नागार्जुन, उपेन्द्र राव और सौबिन शबीर भी हैं। इसमें एक छोटे रोल में आमिर खान भी नजर आएंगे। साथ ही पूजा हेगड़े का स्पेशल डांस भी देखने को मिलेगा।  

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...