शिवांगी जोशी का संस्कारी अवतार
शिवांगी जोशी अपने देसी अंदाज से फैंस के दिलों को धड़कती रहती हैं। आइए एक नजर डालते हैं एक्ट्रेस शिवांगी जोशी संस्कारी लुक यानी साड़ी लुक की तस्वीरों पर।
Shivangi Saree Look: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्ट्रेस शिवांगी जोशी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने अपनी शानदार एक्टिंग के बलबूते छोटे पर्दे पर खूब नाम कमाया है। शिवांगी जोशी टीवी की हिट एक्ट्रेसेस में से एक मानी जाती हैं। ‘प्यार तुने क्या किया’, ‘बालिका वधू 2’, ‘ये है आशिकी’ और ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ जैसे टीवी शोज में काम कर चुकी शिवांगी जोशी फिलहाल छोटे पर्दे से गायब हैं, लेकिन एक्ट्रेस अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। साथ ही अपने देसी अंदाज से फैंस के दिलों को भी धड़कती रहती हैं। आइए एक नजर डालते हैं एक्ट्रेस शिवांगी जोशी संस्कारी लुक यानी साड़ी लुक की तस्वीरों पर।
Shivangi Saree Look: शिवांगी जोशी का संस्कारी अवतार
लाइट ब्लू कलर की फ्लोरल प्रिंटेड साड़ी में शिवांगी जोशी बेहद खूबसूरत लुक से फैंस की दिलों की धड़कनें बढ़ा रही हैं। शिवांगी ने इस साड़ी के साथ स्लीवलेस ब्लाउज कैरी किया है। इसके अलावा अपने लुक को पूरा करते हुए एक्ट्रेस ने फेस पर सिंपल मेकअप किया है और बालों को खुला छोड़ा हैं। शिवांगी के चेहरे की मुस्कान उनके लुक में चार चांद लगा रही है।
शिवांगी जोशी व्हाइट कलर की साड़ी पहने 90 के दशक की हीरोइन जैसी नजर आ रही हैं। इस साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने गले में व्हाइट कलर की खूबसूरत मोतियों की माला पहनी है। साथ ही उनका बालों का जुड़ा काफी खूबसूरत लग रहा है। इस लुक में एक्ट्रेस बला की खूबसूरत दिख रही हैं।
लाइट पिंक कलर की फ्लोरल प्रिंटेड साड़ी शिवांगी जोशी पर खूब जच रही है। इस सिंपल लुक में शिवांगी की खूबसूरती और भी निखर रही है। एक्ट्रेस ने इस साड़ी के साथ स्लीवलेस ब्लाउज पहना है, जो उन पर बहुत अच्छा लग रहा है। अपने लुक को पूरा करते हुए शिवांगी ने अपने फेस पर न्यूड मेकअप किया है और अपने स्ट्रेट बालों को खुला छोड़ा है।
एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ब्लू कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। ब्लू कलर की साड़ी पहने अदाकारा शिवांगी की यह तस्वीर सोशल मीडिया खूब वायरल हुई थी। इस साड़ी के साथ एक्ट्रेस गोल्डन कलर का स्लीवलेस ब्लाउज ऐड किया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने लुक को पूरा करते हुए कानों में हैवी ज्वेलरी पहनी है, फेस पर ग्लॉसी मेकअप किया और बालों में प्यारा सा जुड़ा बनाया हुआ है।
शिवांगी जोशी का ट्रेडिशनल लुक अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है। हाल ही में येलो कलर की फ्लोरल प्रिंटेड साड़ी पहने एक्ट्रेस का संस्कारी अवतार काफी वायरल हुआ था। वायरल हुई तस्वीरों में येलो कलर की बॉर्डर वाली साड़ी पहने शिवांगी बेहद प्यारी लग रही थी।एक्ट्रेस ने अपने लुक को हाईलाइट करने के लिए बालों में लगे जुड़ा में येलो कलर का गुलाब लगाया है। साथ ही उन्होंने फेस पर ग्लॉसी मेकअप किया है और कानों में हैवी ज्वेलरी ऐड की है।
बता दें, एक्ट्रेस शिवांगी जोशी टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के बाद ‘बालिका वधू 2’ में नजर आई थीं। हालांकि टीआरपी के मामले में यह शो कुछ खास कमाल नहीं दिखा सका। इस शो के बाद एक्ट्रेस फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ में खतरनाक स्टंट करती नजर आई थीं। शिवांगी जोशी ने शो जीतने के लिए काफी मेहनत की लेकिन ट्रॉफी नहीं जीत सकीं। हालांकि उन्होंने शो में काफी अच्छा प्रदर्शन दिखाया था।
