शिवांगी जोशी ने सोशल मीडिया के जरिए दिया हेल्थ अपडेट: Shivangi Joshi News
Shivangi Joshi Health News

Shivangi Joshi News: यह रिश्ता क्या कहलाता है की नायरा यानी शिवांगी जोशी हमेशा ही अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लेती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और हाल ही में उनकी तबीयत खराब होने की जानकारी सामने आई है। खबर मिलने के बाद फैंस परेशान नजर आ रहे हैं।

यह भी देखे-‘हम रहें ना रहें हम’ में टीना दत्‍ता और जय भानुशाली तोड़ेंगे परम्पराओं को: Upcoming TV Serial

Shivangi Joshi News: शिवांगी को हुआ इन्फेक्शन

Shivangi Joshi News
Shivangi Joshi News

जानकारी के मुताबिक शिवांगी जोशी को किडनी में इंफेक्शन हो गया है जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। एक्ट्रेस ने खुद ही इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपनी हेल्थ अपडेट दी है और फैंस से अपना ख्याल रखने की बात भी कही है।

एक्ट्रेस ने दिया हेल्थ अपडेट

शिवांगी जोशी ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह बेड पर लेटी हुई मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में वह थम्सअप करते हुए खुद के ठीक होने की जानकारी फैंस को दे रही हैं। तस्वीर के कैप्शन में शिवांगी ने लिखा पिछले कुछ दिनों से मेरी किडनी में इंफेक्शन है, लेकिन डॉक्टर और हॉस्पिटल स्टाफ की मदद से में बेहतर महसूस कर रही हूं। एक्ट्रेस ने कहा कि परिवार, दोस्तों और फैंस की दुआ और ईश्वर की कृपा से मैं ठीक हूं और जल्द ही काम पर वापस लौटूंगी।

फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

एक्ट्रेस ने जब से अपनी हेल्थ अपडेट शेयर की है फैंस लगातार उनके ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। कुछ लोग ऐसे हैं जो उनकी तबीयत खराब होने पर दुखी दिखाई दे रहे हैं। वहीं कुछ उन्हें जल्दी ठीक होने की बात कह रहे हैं। एक्ट्रेस की पोस्ट पर फैंस के ढेर सारे कमेंट देखे जा रहे हैं।

एक्ट्रेस का वर्क फ्रंट

शिवांगी जोशी के वर्क फ्रंट की बात करें तो बालिका वधू और खतरों के खिलाड़ी जैसे शो में अपना दम दिखा चुकी हैं और यहां पर ऑडियंस ने उन्हें बहुत पसंद किया था। अब वह जल्द ही शालीन भनोट और ईशा सिंह के साथ 18 मार्च से कलर्स पर शुरू होने वाले शो बेकाबू में नजर आएंगी।