Shilpa Shetty dazzled in a sparkling green shimmer saree that exuded grace and glamour. The saree was perfectly draped, highlighting her curves and enhancing her elegant posture. The subtle shimmer added a festive charm, while the bold green hue made her stand out effortlessly.

Summary: शिल्पा शेट्टी की शिमर साड़ी लुक ने मचाया धमाल, फैंस बोले– क्या लग रही हो!:

बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी हमेशा अपने स्टाइलिश लुक्स को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। ऐसा ही कुछ इस बार भी देखने को मिला जब वह 'सुपर डांसर' शो के सेट पर एक खूबसूरत ग्रीन साड़ी में नजर आईं।

Shilpa Shetty Saree Look: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी हमेशा से अपने फैशन और फिटनेस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। चाहे वे किसी फिल्म के प्रमोशन में हों या किसी रियलिटी शो के सेट पर, उनका हर लुक चर्चा का गॉसिप बन जाता है। फिर कुछ ऐसा ही हुआ जब शिल्पा एक शानदार ग्रीन साड़ी में नजर आईं। उनका यह ट्रेडिशनल लेकिन मॉडर्न लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैशन लवर्स के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। आइए, जानते हैं उनके इस लुक की हर एक डिटेल।

Shilpa Shetty Saree-Shilpa Shetty looked absolutely stunning in a beautiful green shimmer saree that perfectly blended tradition with a modern twist. The saree featured a shimmery fabric that caught the light with every move, giving her a radiant glow
Shilpa Shetty Green Saree

शिल्पा शेट्टी ने जो साड़ी पहनी थी, वह मेंहदी रंग की थी। साड़ी का फैब्रिक जॉर्जेट था। साड़ी पर सीक्विन वर्क था, जो इसे थोड़ा शाइनी और फेस्टिव लुक दे रहा था। जबकि बॉर्डर को गोल्डन गोटा पट्टी से सजाया गया था। इस साड़ी के साथ शिल्पा ने एक बहुत ही ग्लैमरस गोल्डन शिमर ब्लाउज़ कैरी किया था। यह स्ट्रैपी और बैकलेस स्टाइल में था, जिसकी पीछे की तरफ डोरी बांधने का डिज़ाइन था। इस ब्लाउज़ की डिजाइन को और खास बनाते हैं। इस ब्लाउज़ का स्टाइल काफी मॉडर्न था, लेकिन यह एक ऐसा कॉम्बिनेशन था, जो ट्रेडिशन और ट्रेंड दोनों को साथ लेकर चल रहा था।

अपने इस खूबसूरत लुक को शिल्पा ने बहुत ही सादगी से एक्सेसराइज़ किया। उन्होंने केवल गोल्डन ईयररिंग्स और एक सिंपल स्टोन स्टडेड ब्रेसलेट पहना। ना ही उन्होंने कोई हार पहना और ना ही हाथों में ज्यादा चूड़ियां। यह सिंपल स्टाइलिंग उनके पूरे आउटफिट को और ज्यादा क्लासी बना रही थी। इस तरह के मिनिमल लुक्स आजकल बहुत ट्रेंड में हैं क्योंकि यह लुक को हल्का भी रखते हैं और फैशन सेंस को भी हाईलाइट करते हैं।

शिल्पा ने अपने बालों को सॉफ्ट वेव्स में स्टाइल किया था और खुले ही रखा था। यह हेयरस्टाइल बहुत ही नेचुरल लगता है और साड़ी के साथ बेहद अच्छा कॉम्बिनेशन बनाता है। उनके मेकअप की बात करें तो उन्होंने बहुत ही नैचुरल और फ्रेश बेस चुना। उन्होंने न्यूड टोन की लिपस्टिक, हल्का हाइलाइटर, और सटल आंखों का मेकअप किया था। यह पूरा मेकअप उनके चेहरे को ग्लोइंग और यंग लुक दे रहा था।

Shlipa Shetty Instagram Post
Shlipa Shetty Instagram Post

शिल्पा शेट्टी के इस लुक को देखकर फैंस बहुत खुश हैं। कोई कह रहा है कि वह इस उम्र में भी बहुत खूबसूरत लगती हैं, तो कोई कह रहा है कि वह आज की एक्ट्रेसेज़ को भी टक्कर देती हैं। यानी शिल्पा का यह लुक लोगों को बहुत पसंद आया है।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...