सोशल मीडिया से लेकर मीडिया तक हर जगह बस एक ही नाम शुमार है और वो है “राज कुंद्रा।” राज फिलहाल 14 दिन की न्यायिक हिरासत में है वो अश्लील फिल्मे बनाने के आरोप में और उन्हें एप में पब्लिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उनके गिरफ्तार होने के बाद से ही उनके और उनकी अभिनेत्री पत्नी शिल्पा शेट्टी के बारे में कई नई नई चीजे सामने आ रही है। साथ ही राज कुंद्रा के इस कांड के बाद से ही शिल्पा की नींद उडी हुई है। यह तो सभी जानते है कि, राज ने शिल्पा को महंगे-महंगे तोहफे दिए हुए है।

 

जिसके बाद सब यह भी जानना चाहते है कि, राज ऐसा करते क्या थे जो वो शिल्पा को करोड़ो के गिफ्ट्स देते थे। वहीं शिल्पा और राज के घर से लेकर उनके जूते तक हर चीज ब्रांडेड होती है। वहीं इस पोस्ट के जरिए आज हम आपको बताएँगे कि राज क्या करते थे? किस चीज में वो इन्वेस्ट करते थे? जो वो अपने ऊपर और अपने परिवार के ऊपर इतना पैसा खर्चा करते थे।

 

कई कंपनियों के मालिक

View this post on Instagram

A post shared by Raj Kundra (@rajkundra9)

आपने सुना ही होगा की राज एक बिजनेसमैन है लेकिन आपको बता दें कि, वो सिर्फ बिजनेसमैन नहीं बल्कि एक अरबपति बिजनेसमैन है। रियल एस्टेट, स्पोर्ट्स, गेमिंग, स्टॉक मार्किट जैसी बड़ी बड़ी चीजों में राज इन्वेस्ट करते थे साथ ही इनके बिज़नेस से भी वो जुड़े हुए थे। आपको यह सुन कर आश्चर्य होगा कि, राज 8-10 कंपनियों में मालिकाना हक़ रखते है। मतलब वो अपने आप को इन कंपनियों के मालिक कह सकते है। वहीं इन कंपनियों की कीमत करोड़ों रुपयों में होगी।

 

आमिर एशियाई ब्रिटिश

View this post on Instagram

A post shared by Raj Kundra (@rajkundra9)

आपको बता दें कि, साल 2004 में राज कुंद्रा का नाम एक ब्रिटिश पत्रिका ने सबसे अमीर एशियाई ब्रिटिश की लिस्ट शामिल किया था। इस लिस्ट में उनका नाम 198वां स्थान दिया था।  साथ ही बता दें कि, कुंद्रा ने काफी क्षेत्रो में काम भी किया है। वो शुरुआत में लन्दन में थे जिसके बाद वो यहाँ आए।

 

आईपीएल टीम के मालिक

View this post on Instagram

A post shared by Raj Kundra (@rajkundra9)

साल 2009 में आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स में शिल्पा और राज ने 12 परसेंट हिस्सेदारी को करीब 74 करोड़ रुपए में खरीदा था। जिसके बाद 2012 में एक्टर संजय दत्त के साथ मिलकर राज ने देश की पहली मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फाइटिंग लीग (सुपर फाइट लीग) की शुरुआत की। लेकिन इस दौरान भी राज के कुछ कांड सामने आये थे। जिसमे से एक था सट्टेबाजी का कांड राज ने खुद कुबूल किया था कि उन्होंने सत्ता खेला है।

 

कई घर के मालिक हैं राज

View this post on Instagram

A post shared by Raj Kundra (@rajkundra9)

आपको बता दें कि, राज ने शिल्पा को कई महंगे-महंगे तोहफे दिए है और सभी तोहफों की कीमत लाखों करोड़ो रूपए में है। बता दें कि, राज ने दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा के 19वें फ्लोर पर एक घर गिफ्ट किया था। इसके अलावा राज-शिल्पा का एक घर लंदन में भी है जिसकी कीमत करीब 7 करोड़ रुपए है। दंपत्ति का तीसरा घर ब्रिटेन के सरे शहर में है जिसकी कीमत उस समय 32 करोड़ थी लेकिन आज इसकी कीमत 100 करोड़ रुपए के आसपास है। उनका चौथा घर मुंबई में समुद्र किनारे है किसको राज ने 100 करोड़ का खरीदा था।

 

 

यह भी पढ़े। 
Celebrity Gossip - नखरों से भरा है पूरा बॉलीवुड, बहुत इंटरेस्टिंग है इन सेलेब्स के टेंट्रम्स 
बॉलीवुड से जुड़े हमारे लेख आपको कैसे लगे? अगर आपको किसी सेलिब्रिटी के बारे में जानना हैं या हमारे कोई लेख आपको पसंद आया हो तो आप अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेेजें।  हमें ई-मेल कर सकते हैं- editor@grehlakshmi.com