Shilpa Shetty and Raj Kundra foreign travel High Court has put a stay said First deposit Rupees 60 crore
Shilpa Shetty and Raj Kundra foreign travel High Court has put a stay said First deposit Rupees 60 crore

Overview: हाई कोर्ट ने श‍िल्‍पा शेट्टी-राज कुंद्रा की विदेश यात्रा पर लगाई रोक

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा को बॉम्बे हाई कोर्ट से बुधवार को तगड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने उन्हें फटकार लगाई।

Bombay High Court Reprimands Shilpa and Raj: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा को बॉम्बे हाई कोर्ट से बुधवार को तगड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने उन्हें साफ शब्दों में कह दिया है कि अगर वे अमेरिका के लॉस एंजिल्स या किसी अन्य फॉरन डेस्टिनेशन की यात्रा करना चाहते हैं, तो पहले उन्हें 60 करोड़ रुपये की मोटी रकम अदालत में जमा करनी होगी।

न्यायालय ने सिर्फ उनकी विदेश यात्रा की अनुमति वाली याचिका को ही खारिज नहीं किया, बल्कि उनके खिलाफ जारी लुकआउट सर्कुलर पर रोक लगाने से भी इनकार कर दिया। यह आदेश कथित ₹60 करोड़ की धोखाधड़ी के एक गंभीर मामले से जुड़ा है। इस मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद ही यह लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था। अब इस केस की अगली सुनवाई 14 अक्टूबर को होगी।

क्या है पूरा मामला? 

इस धोखाधड़ी के मामले की जांच मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा कर रही है। शिकायतकर्ता मुंबई के 60 वर्षीय बिजनसमैन दीपक कोठारी हैं, जो लोटस कैपिटल फाइनेंशियल सर्विसेज के डायरेक्टर हैं। कोठारी की शिकायत पर ही EOW ने जांच शुरू की, जिसके तहत हाल ही में शिल्पा शेट्टी से लगभग साढ़े चार घंटे लंबी पूछताछ भी की गई थी।

60 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप

दीपक कोठारी ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि साल 2015 से 2023 के बीच शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने अपने कारोबार को बढ़ाने के नाम पर उनसे पैसे लिए, लेकिन कथित तौर पर उनका इस्तेमाल अपने निजी खर्चों के लिए किया। कोठारी के अनुसार, 2015 में इस कपल ने एक मीडिएटर के जरिए अपनी कंपनी ‘बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड’ के लिए 75 करोड़ रुपये के कर्ज के लिए उनसे कॉन्टैक्ट किया था। यह कंपनी लाइफस्टाइल प्रोडक्ट बेचती थी और एक ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म चलाती थी। 12 प्रतिशत ब्याज दर पर कर्ज के लिए सहमति बनी।

इन्वेस्टमेंट के नाम पर लिए थे पैसे

हालांकि, कोठारी का दावा है कि बाद में शिल्पा-राज ने उन्हें यह कहकर राजी कर लिया कि वे इसे कर्ज की बजाय एक ‘इन्वेस्टमेंट’ के तौर पर लें। उन्हें मासिक रिटर्न और मूलधन चुकाने का भरोसा भी दिया गया। इस करार के तहत कोठारी ने दो किश्तों में अप्रैल 2015 में ₹31.95 करोड़ और सितंबर 2015 में ₹28.53 करोड़ कुल ₹60.48 करोड़ बेस्ट डील टीवी के बैंक खातों में ट्रांसफर किए।

निजी खर्चों में किया दीपक कोठारी के पैसों का इस्तेमाल

कोठारी को बाद में पता चला कि किसी अन्य निवेशक के साथ धोखाधड़ी के आरोप में कंपनी के खिलाफ दिवालिया कार्यवाही शुरू हो चुकी है। उनका आरोप है कि जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगने के कई प्रयास किए, तो उन्हें भुगतान नहीं मिला। उन्होंने आरोप लगाया है कि शिल्पा और राज ने इन पैसों का ‘बेईमानी से उपयोग’ किया और उन्हें अपने निजी खर्चों में लगा दिया। इस घटनाक्रम के बाद, 2016 में शिल्पा शेट्टी ने बेस्ट डील टीवी के डायरेक्टर पद से इस्तीफा भी दे दिया था।

कानूनी दांव-पेंच

EOW की शुरुआती जांच रिपोर्ट भी कोठारी के पैसों के दुरुपयोग की ओर इशारा करती है। इसी आधार पर, शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा और एक अज्ञात सहयोगी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 403, 406 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। दूसरी ओर, शिल्पा और राज कुंद्रा के वकील प्रशांत पाटिल, इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हैं। उन्होंने कहा है कि वे जांच एजेंसियों के सामने अपना सच पेश करेंगे।

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...