Shefali Shah Shares the Painful Journey

Summary: शेफाली शाह का दर्दभरा सफर, पहली शादी और इमोशनल स्ट्रगल की सच्चाई

शेफाली शाह बॉलीवुड की एक मशहूर और प्रभावशाली अभिनेत्री हैं, जिन्होंने फिल्मों और वेब सीरीज़ में बेहतरीन काम किया है। प्रोफेशनल लाइफ में उन्होंने खूब सफलता पाई, लेकिन पर्सनल लाइफ में उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा।

Shefali Shah First Marriage: शेफाली शाह बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं, जो अपनी दमदार और सच्ची एक्टिंग के लिए मशहूर हैं। उन्होंने फिल्मों और वेब सीरीज़ में शानदार काम किया है और प्रोफेशनल लाइफ में खूब सफलता पाई है। हालांकि शेफाली शाह पर्सनल लाइफ में कई मुश्किल दौर आए। शेफाली की पहली शादी टूट गई थी, जो उनके लिए इमोशनल रूप से बहुत कठिन समय था। इस दौर में उन्हें दर्द, अकेलापन और कई उतार-चढ़ाव झेलने पड़े। बाद में उन्होंने इस टूटे रिश्ते पर खुलकर बात की और बताया कि इस अनुभव ने उन्हें और मजबूत बनाया। शेफाली ने अपने पहले पति हर्ष छाया से टूटे रिश्ते पर बात की है।

दरअसल, शेफाली शाह ने एक इंटरव्यू में अपने पहले पति हर्ष छाया से तलाक और उस शादी में झेले गए इमोशनल एब्यूज के बारे में खुलकर बात की है। शेफाली ने बताया कि कैसे महिलाओं को शादी में इमोशनली एब्यूज किया जाता है, जो उनकी जिंदगी के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है।

Emotional Abuse Faced in Marriage
Shefali shah shares her experience

शेफाली की पहली शादी एक्टर हर्ष छाया से हुई थी, लेकिन कुछ सालों बाद उनका तलाक हो गया। उस समय उनके लिए उस रिश्ते में बने रहना बहुत मुश्किल हो गया था। इंटरव्यू में शेफाली ने कहा कि आखिरकार उन्होंने अपनी आज़ादी और सुकून को चुना। शेफाली शाह ने हर्ष छाया से शादी और तलाक के उस मुश्किल वक्त के बारे में ‘जूम’ को दिए इंटरव्यू में बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि उस शादी में टिके रहना उनके लिए कितना मुश्किल था, और फिर कैसे उन्होंने अपने लिए आजादी चुनी।शेफाली मानती हैं कि मुश्किलें इंसान को जीवन में आगे बढ़ना और खुद को समझना सिखाती हैं।

शेफाली शाह ने कहा कि उन्हें कभी किसी ने यह नहीं बताया कि इंसान अपने आप में ही पूरा होता है। किसी की वैल्यू इस बात से कम नहीं होती कि उसके रिश्ते अच्छे हैं या नहीं। उन्होंने बताया कि जिंदगी के उतार-चढ़ाव में एक समय ऐसा आता है जब इंसान पूरी तरह टूट जाता है और तब एहसास होता है कि अब और सहना ठीक नहीं, क्योंकि यह अंदर से खत्म कर देता है। पति से अलग होने के बाद शेफाली शाह कुछ समय तक अकेले रहीं। उन्होंने बताया कि लोग अक्सर यही पूछते हैं कि क्या उनके साथ मारपीट हुई थी, जबकि मानसिक ज़ुल्म को गंभीर नहीं माना जाता। शेफाली ने कहा कि चिल्लाना, अपमान करना और नीचा दिखाना भी इंसान को अंदर से तोड़ देता है, लेकिन इसका एहसास देर से होता है कि यह कितना नुकसान पहुंचाता है।

शेफाली शाह ने हर्ष छाया से साल 1994 में शादी की थी और दोनों साल 1996 में टीवी शो हसरतें में साथ नजर आए थे, जिसकी जोड़ी दर्शकों को बहुत पसंद आई। लेकिन साल 2000 में उनका तलाक हो गया। इसके बाद शेफाली शाह ने फिल्ममेकर विपुल शाह से शादी की और अब अपनी हैप्पी मैरिड लाइफ जी रही हैं। उनके दो बच्चे हैं और वह अपने दूसरे पति के साथ बहुत खुश हैं।

शेफाली शाह ने कई फ़िल्मों, टीवी शो और वेब सीरीज़ में काम किया है। उनकी एक्टिंग बहुत सच्ची और प्रभावशाली मानी जाती है। सत्या, डार्लिंग्स और दिल्ली क्राइम वेब सीरीज़ में उन्होंने काम किया है। दिल्ली क्राइम से उन्हें देश-विदेश में पहचान मिली। शेफाली शाह को उनके अच्छे अभिनय के लिए बहुत सम्मान और पुरस्कार मिले हैं।

मेरा नाम नमिता दीक्षित है। मैं एक पत्रकार हूँ और मुझे कंटेंट राइटिंग में 3 साल का अनुभव है। मुझे एंकरिंग का भी कुछ अनुभव है। वैसे तो मैं हर विषय पर कंटेंट लिख सकती हूँ लेकिन मुझे बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल के बारे में लिखना ज़्यादा पसंद...